IIFA Digital Awards 2025 Winners Full List: आईफा 2025 का आयोजन जयपुर में 8 मार्च से 9 मार्च तक किया जा रहा है। इस अवॉर्ड फंक्शन को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन होस्ट कर रहे हैं। इसका प्रसारण 14 मार्च को टीवी पर होगा। वहीं शनिवार (8 मार्च) की रात जयपुर में आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2025 की धूम रही। यह रात अमेजन के लिए प्राइम नाइट और नेटफ्लिक्स के लिए शानदार रही, दोनों प्लेटफॉर्म को कई पुरस्कार मिले।
IIFA Digital Awards 2025 Winners Full List
वहीं डिजिटल अवॉर्ड्स की शाम में वेब सीरीज 'पंचायत 3' खास सुर्खियों में रही। इस सीरीज के लिए जितेंद्र कुमार, फैसल मलिक, दीपक मिश्रा को उनकी दमदार परफॉर्मेंस के लिए और डायरेक्शन के लिए सम्मानित किया गया था। वहीं इम्तियाज अली की म्यूजिकल बायोपिक अमर सिंह चमकीला ने सुर्खियां बटोरीं। इस बीच, कृति सनोन और विक्रांत मैसी के नाम का भी डंका बजा। बता दें कृति सनोन को 'दो पत्ती' और विक्रांत मैसी को 'सेक्टर 36' के लिए पुरस्कार दिया गया।
ओटीटी फुल विनर लिस्ट
बेस्ट फिल्म- अमर सिंह चमकीला
बेस्ट लीडिंग रोग फीमेल- कृति सेनन (दो पत्ति)
बेस्ट लीडिंग रोल मेल- विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)
बेस्ट डायरेक्टर फिल्म- इम्तियाज अली (अमर सिंह चमकीला)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल- अनुप्रिया गोयंका (बर्लिन)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल- दीपक डोबरियाल
बेस्ट ओरिजनल फिल्म - दो पत्ती
बेस्ट सीरीज - पंचायत 3
बेस्ट लीडिंग रोग फीमेल सीरीज - श्रेया चौधरी (बैंडिश बंडित 2)
बेस्ट लीडिंग रोल मेल सीरीज- जितेंद्र कुमार (पंचायत 3)
बेस्ट डायरेक्टर सीरीज- दीपक कुमार मिश्रा (पंचायत 3)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल सीरीज- संजीदा शेख (हीमामंडी: द डायमंड बाजार)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल सीरीज- फैसल मलिक (पंचायत 3)
बेस्ट ओरिजनल सीरीज- कोटा फैक्ट्री सीजन 3
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री सीरीज- यो यो हनी सिंह फेमस
बेस्ट नॉन स्क्रिप्टेड सीरीज- फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड लाइफ
