वेब सीरीज

OTT पर व्यूअरशिप के मामले में 'Laapataa Ladies' ने तोड़ा 'Animal' का रिकॉर्ड, किरण राव ने कही ये बात

Kiran Rao React on Laapataa Ladies Beat Animal: बॉलीवुड की मशहूर निर्माता-निर्देशक किरण राव ने लंबे समय के बाद 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) का निर्देशन किया था। किरण राव की इस मूवी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर व्यूअरशिप के मामले में संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' (Animal) को मात दे दी है।

Image

Kiran Rao React on Laapataa Ladies Beat Animal

Kiran Rao React on Laapataa Ladies Beat Animal: किरण राव ने लंबे समय के बाद निर्देशन की दुनिया में कदम रखते हुए 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छी सफलता मिली थी। जब इस मूवी को ओटीटी पर रिलीज किया गया था तो लोगों ने इसे खूब पसंद किया। एक तरफ जहां 'लापता लेडीज' को घर बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखकर लोगों काफी तारीफ की थी। वहीं दूसरी ओर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' भी ओटीटी पर रिलीज हुई थी। ओटीटी की दुनिया में व्यूअरशिप मामले में 'लापता लेडीज' ने 'एनिमल' (Animal) को पछाड़ दिया है। ऐसे में अब किरण राव ने इस उपलब्धी पर बड़ा रिएक्शन दिया है।

रणबीर कपूर की 'एनिमल' को ओटीटी पर मात देने के बाद 'लापता लेडीज' को लेकर किरण राव ने रिएक्शन देते हुए बताया कि हमने सच में इन नंबर को मात दी है। यह हमारे लिए काफी उंचाइयों जैसा था। सच में वो बड़ी फिल्म (एनिमल) थी। उसने बहुत अच्छा बिजनेस भी किया था। हमारी फिल्म जो थिएटर में नहीं कर पाई वो ओटीटी पर करने में सफल रही है।

बता दें किरण राव के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'लापता लेडीज' ने ऑस्कर में भी एंट्री मारी थी। इस मूवी को किरण राव, आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, छाया कदम और रवि किशन जअहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर की 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल सहित कई एक्टर्स लीड रोल में थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article