IFFI 2024: 'प्यार का पंचनामा' फेम इशिता राज की सीरिज कंधार- द बैटल ऑफ़ सिल्क रूट का फर्स्ट लुक हुआ रिवील

IFFI 2024: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस फिल्म फेस्टिवल में रणबीर कपूर, शाहरुख खान जैसे कई बड़े स्टार्स भी नजर आ चुके हैं। वहीं अब अपकमिंग सीरीज कंधार- द बैटल ऑफ़ सिल्क रूट का फर्स्ट लुक भी रिवील हो गया है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

IFFI 2024: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन गोवा में किया जा रहा है। इस इवेंट में कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर से लेकर शाहरुख खान और फिल्ममेकर सुभाष घाई भी इस इवेंट में नजर आए हैं। इस बीच अब ऐतिहासिक वेब सीरीज 'कंधार- द बैटल ऑफ़ सिल्क रूट' का ग्रैंड ट्रेलर और फर्स्ट लुक लॉन्च कर दिया गया है। वीरता, धोखेबाजी और न्याय को लेकर बनी इस सीरीज की कहानी लाहौरा की एक बेहद साहसी योद्धा राजकुमारी राजनंदिनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार प्यार का पंचनामा' फेम एक्ट्रेस इशिता राज ने निभाया है। यहां इसके फर्स्ट लुक पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- तलाक के बाद किराए पर घर लेने के लिए धक्के खाती रही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, दर्द याद कर बोलीं- 'सबको सेल्फी लेनी थी...'

kandahar the battle of silk route First look

kandahar the battle of silk route First look

कंधार द बैटल ऑफ सिल्क रूट के फर्स्ट लुक के लॉन्च में एक्ट्रेस इशिता राज , निर्देशक शाहिद काज़मी भी मौजूद रहे हैं। इस 2 मिनट 37 सेकन्ड का यह ट्रेलर रौंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स से भरा हुआ है। ट्रेलर की शुरुआत इस वॉयस ओवर से होती है। जिसमें सुनाई देता है, 'यह कहानी है लाहौरा की एक महारानी की, एक योद्धा की। हम पूरी दुनिया मे कंधार को तिजारत का मरक बनाना चाहते हैं।' ट्रेलर से साफ अंदाजा लग जाता है कि ये सीरीज काफी ग्रैंड गोने वाली है। खासतौर पर युद्ध के सीन, एक्शन और वीएफएक्स काफी बेहतरीन लग रहे हैं।

End of Feed