कार्तिक आर्यन ने एक आउटसाइडर होने के बाद भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। साल 2024 में दिवाली के खास मौके पर यानी 1 नवंबर को कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) रिलीज हुई थी। ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद कार्तिक आर्यन स्टारर ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये बटोरने के बाद अब निर्माताओं ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का बड़ा फैसला कर लिया है।
कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' को अभी भी कई लोग बड़े परदे पर देखने के लुत्फ नहीं उठा पाए हैं। ऐसे में अब उन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस समय जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक निर्माताओं ने अब कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म को रिलीज करने के लिए जनवरी का महिना चुना है। कईयों को लग रहा है कि मेकर्स इस मूवी को इस दिसंबर के अंत तक भी ऑनलाइन स्ट्रीम करा सकते हैं। उम्मीद है कि ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। इस प्लेटफॉर्म की ओर से भी तक 'भूल भुलैया 3' को ऑनलाइन स्ट्रीम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
'भूल भुलैया 3' का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। ऑडियंस की ओर से फिल्म को खूब प्यार मिला है। दिलचस्प बाते यह है कि 'सिंघम अगेन' से क्लैश होने के बाद भी 'भूल भुलैया 3' ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
