Netflix New Release (Movies and Web Series): नेटफ्लिक्स (Netflix) आज एंटरटेनमेंट का बादशाह है और इसका सबसे बड़ा राज है कंटेंट का भरमार.. एक ही प्लेटफॉर्म पर हिंदी, इंग्लिश, कोरियन, स्पैनिश हर भाषा, हर जॉनर की मूवीज और सीरीज मौजूद है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई है। खास बात तो ये है कि ये सीरीज और फिल्में नेटफ्लिक्स पर आते ही ट्रेंड करने लगी है। इस लिस्ट में द विचर (The Witcher) से लेकर इडली कढ़ाई (idli kadai) तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है टाइम्स नाव नवभारत के खास रिपोर्ट पर....
pic credit- Netflix
इडली कढ़ाई (idli kadai)
साउथ के सुपरस्टार धनुष की फिल्म इडली कढ़ाई हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को धनुष ने लिखा, डायरेक्ट किया और मुख्य भूमिका निभाई है। ये धनुष की चौथी डायरेक्टोरियल वेंचर है, जो वंडरबार फिल्म्स और डॉन पिक्चर्स के तहत बनी है। फिल्म को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर ये पहले नंबर पर ट्रेड कर रही है।
द विचर (The Witcher)
द विचर (The Witcher) का नया सीजन नेटफ्लिक्स पर 30 अक्टूबर 2025 को रिलीज हो चुका है। अगर आपने अभी तक नहीं देखा, तो समय रहते इस सीरीज को देख लें। इस सीरीज को देखकर आप एक अलग दुनिया में पहुंच जाएंगे। द विचर के पहले पार्ट्स को लोगों ने काफी पसंद किया है। अब द विचर 4 को भी लोग बढ़िया रिस्पॉन्स दे रहे हैं।
द एसेट (The Asset)
थ्रिलर से भरपूर द द एसेट (The Asset) नेटफ्लिक्स की 2025 की सबसे चर्चित सीरीज में से एक है। ये 6 एपिसोड्स की सीरीज डेनिश भाषा में है (इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ), और जल्दी ही ग्लोबल टॉप 10 में शामिल हो गई। अगर आप थ्रिलर से भरी सीरीज को देखना पसंद करते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट है।
'दे कॉल मी ओजी' (They Call Him OG)
सुपरस्टार पवन कल्याण की लेटेस्ट फिल्म 'दे कॉल मी ओजी' को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। हाल ही में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल मी ओजी' ने धमाल मचा दिया है। आप इस मूवी को आज ही नेटफ्लिक्स पर देख लें।
