Best Suspense Thriller Movies on Ott: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सस्पेंस थ्रिलर फिल्में (Suspense Thriller Movies) का बोलबाला है। नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉटस्टार पर ऐसी कई फिल्में है, जिसका सस्पेंस आपको अंदर से हिलाकर रख देगा। इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जो अपने ट्विस्ट्स से चौंका देंगी। इन फिल्मों की कहानियां सिर्फ एक्शन नहीं, दिमाग का खेल हैं, जहां हर किरदार शक के घेरे में होता है। इसमें अजय देवगन की फिल्म दृश्यम से लेकर विद्या बालन की मूवी कहानी तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...
दृश्यम (Apple TV)
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम (Drishyam) की कहानी एक केबल ऑपरेटर की है, जो रात-दिन फिल्में देखता है। उसकी जिंदगी में एक रात अचानक तूफान आ जाता है। उसकी फैमिली एक गलती में फंस जाती है। इस मूवी में भर-भरके सस्पेंस है फिल्म को देखकर आप सोच में डूब जाएंगे। इस आप यूट्यूब और एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।
तलाश (Prime Video)
अगर आप कुछ हटकर देखना चाहते हैं तो आमिर की फिल्म तलाश आपके लिए बेस्ट है। तलाश आमिर खान की सबसे अनोखी और डार्क सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। ये एक पुलिस मिस्ट्री है जो भूतिया ट्विस्ट के साथ आती है। फिल्म में आमिर खान के साथ पॉपुलर एक्टेस रानी मुखर्जी और करीना कपूर खान भी मौजूद है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर आज ही देख लें।
कहानी (Prime Video)
फिल्म कहानी में एक महिला की कहानी (Kahaani) दिखाई गई है जो कि अपने पति की तलाश में रहती है। साल 2012 में आई फिल्म कहानी विद्या बालन की सबसे दमदार और आइकॉनिक सस्पेंस थ्रिलर है। इस फिल्म में हर कदम पर ट्विस्ट है जो कि आपके दिमाग को सुन्न कर देगी। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
बदला (Netflix)
एक्ट्रेस तापसी पन्नू और दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन की सस्पेंस से भरी फिल्म बदला (Badla) स्पेनिश फिल्म द इनविजिबल गेस्ट का ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म में हर 10 मिनट में कुछ ऐसा होता है जिससे आप दंग रह जाएंगे। अगर आपको तापसी पन्नू की असली अदाकारी देखनी है तो आप साल 2019 में आई इस फिल्म को जरूर देखें।
अंधाधुन (Youtube)
फिल्म अंधाधुन (Andhadhun) आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे की ब्लैक कॉमेडी सस्पेंस थ्रिलर है। इस फिल्म की कहानी आपको अंत तक समझ नहीं आएगी। ये एक अंधे पियानो वादक की कहानी है जो शायद अंधा है ही नहीं... फिल्म में आयुष्मान खुराना से लेकर तब्बू तक ने शानदार एक्टिंग की है। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
