वेब सीरीज

Spy Thriller: द फैमिली मैन से 100 गुना ज्यादा भौकाली है सस्पेंस से भरी ये स्पाई फिल्में, देखकर मन होगा गदगद

Top 5 Best Spy Movies on Ott: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर एक से एक स्पाई थ्रिलर फिल्में मौजूद है, जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इन फिल्मों को देखने का एक अलग ही मजा है। इस लिस्ट में तब्बू की खुफिया से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू तक के नाम शामिल है।

Image

pic credit- IMDb

Top 5 Spy Thriller Movies on Ott: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर एक से एक फिल्में मौजूद है, जिन्हें देखकर आप अंदर से गदगद हो जाएंगे। बात करें अगर स्पाई थ्रिलर की तो इन फिल्मों का क्रेज जबरदस्त है। स्पाई मूवीज वो जादुई दुनिया हैं जहां हर सीन में राज छिपा होता है। चाहे राजी में आलिया की देशभक्ति, खुफिया में ताबू की चालाकी, या मिशन मजनू का 1971 का रोमांच ये फिल्में सिर्फ एक्शन नहीं, दिमाग का खेल हैं। आप ओटीटी पर घर बैठे सस्पेंस से भरी इन फिल्मों का मजा ले सकते हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

खुफिया (Khufiya)

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) की स्पाई थ्रिलर फिल्म खुफिया (Khufiya) की कहानी आपको अंदर से हिलाकर रख देगी। ये फिल्म इमोशनल ट्विस्ट्स और सस्पेंस का परफेक्ट मिक्स है। आपको फिल्म की कहानी पक्का पसंद आएगी। अगर आपको तब्बू की ये मूवी देखनी है तो ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

khufiya (3)

pic credit- netflix

मिशन मजनू (Mission Majnu)

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग ने सभी का दिल जीता है। उनकी फिल्म मिशन मजनू को लोगों ने काफी पसंद किया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर मिशन मजनू भारत-पाक जासूसी मिशन पर बेस्ड है। इस मूवी में सस्पेंस, ड्रामा और देशभक्ति सबकुछ है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

mm (10)

pic credit- netflix

वॉर (War)

ऋतिक रोशन की स्पाई थ्रिलर फिल्म वॉर साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, जिसमें दमदार एक्शन, ट्विस्ट्स और विजुअल इफेक्ट्स हैं। अगर आपको बॉलीवुड वाली स्पाई मूवीज पसंद है को इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

war (13)

pic credit- prime video

कंधार (Kandahar)

जेरार्ड बटलर एक CIA एजेंट के रूप में, जो अफगानिस्तान में फंस जाता है। उसके पीछे पाकिस्तानी एजेंसी ISI पीछे पड़ जाती है। इस फिल्म में एक से एक एक्शन सीन्स है, जिसे देखकर आप गदगद हो जाएंगे। खास बात तो ये है फिल्म में अली फजल भी मौजूद है। इस फिल्म को आप प्राइम पर देख सकते हैं।

kndh

pic credit- prime video

म्यूनिख (Munich)

म्यूनिख की कहानी आपके दिल को छू लेगी। ये स्पाई थ्रिलर फिल्म 1972 के म्यूनिख ओलंपिक्स में ब्लैक सेप्टेम्बर संगठन द्वारा 11 इजरायली एथलीट्स के अपहरण और कत्ल की सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म को आप आज ही प्राइम वीडियो पर देख लें।

mun

pic credit-netflix

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article