वेब सीरीज

Heeramandi: इस दिन रिलीज होगा संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' का ट्रेलर, टकटकी लगाकर इंतजार कर रहे हैं फैंस

Heeramandi Trailer Release Date Out Now: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली जल्द ही 'हीरामंडी' के साथ नेटफ्लिक्स पर तूफान मचाने वाले हैं। इसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के ट्रेलर रिलीज की डेट भी सामने आ गई है।

Image

'हीरामंडी' के ट्रेलर रिलीज की डेट आई सामने

Heeramandi Trailer Release Date Out Now: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' सीरीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'हीरामंडी' (Heeramandi: The Diamond Bazaar) के टीजर ने लोगों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। वहीं इसके गानों ने भी दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था। 'हीरामंडी' के टीजर के बाद से ही लोग इसके ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खास बात तो यह है कि संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की 'हीरामंडी' के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

दरअसल, संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की 'हीरामंडी' (Heeramandi: The Diamond Bazaar) का ट्रेलर कल रिलीज होगा। इस बात का ऐलान खुद नेटफ्लिक्स और मेकर्स की ओर से किया गया है। संजय लीला भंसाली के इंस्टाग्राम एकाउंट से सामने आई पोस्ट में लिखा नजर आया, "संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज, जो कि बहुत खूबसूरती से तैयार की गई है। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' का ट्रेलर कल आ रहा है। क्या आप तैयार हैं?"

सातवें आसमान पर है फैंस की एक्साइटमेंट

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की 'हीरामंडी' (Heeramandi: The Diamond Bazaar) के ट्रेलर की रिलीज डेट सुन फैंस की खुशी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, "मैं एक्साइटेड से भी ज्यादा एक्साइटेड हूं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इतनी खुशी कि बयां नहीं कर सकता।" एक यूजर ने 'हीरामंडी' के ट्रेलर के लिए बेताबी जाहिर करते हुए लिखा, "हम बस अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं।" मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। ये संजय लीला भंसाली की डेब्यू सीरीज होने वाली है, जिसमें उन्होंने जान फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article