प्रतिभा रांटा संग अफेयर पर ताहा शाह बदुशा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरा रिश्ता बस...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 28, 2024, 02:06 PM IST

Taha Shah Badussha React on Dating Rumours With Pratibha Rantta: वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आने वाले ताहा शाह बदुशा ने प्रतिभा रांटा संग चल रही अफेयर की अफवाह पर रिएक्शन दिया है। एक्टर के खुलासे के बाद साफ हो गया है कि ताहा शाह बदुशा और प्रतिभा रांटा के बीच अफेयर की खबर महज एक अफवाह है।

Taha Shah Badussha React on Dating Rumours Pratibha Rantta: डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी' ने नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है। वेब सीरीज के साथ-साथ 'हीरामंडी' के स्टार् भी काफी चर्चा में हैं। एक बाद एक स्टार्स के इंटरव्यू सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में नवाब ताजदार का किरदार निभाने ताहा शाह बदुशा (Taha Shah Badussha) का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक्टर 'लापता लेडीज' से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकीं प्रतिभा रांटा (Pratibha Rantta) संग नजर आए। जिसके बाद से ताहा शाह बदुशा और प्रतिभा रांटा के अफेयर को लेकर खबरें चलने लगी। अब इसको लेकर ताहा शाह बदुशा ने रिएक्शन दिया है।

taha shah badussha react on dating rumours pratibha rantta

Instagram

ताहा शाह बदुशा ने अफेयर की अफवाह पर दिया रिएक्शन

ताहा शाह बदुशा और प्रतिभा रांटा अभी हाल हाल में साथ में डिनर करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों स्टार्स को साथ देखने के बाद अफेयर को लेकर खबरें वायरल होने लगी। इन सब के बीच ताहा शाह बदुशा ने प्रतिभा रांटा संग चल रही एफेयर की अफवाह पर रिएक्शन दिया है। न्यूज 18 से बात करते हुए ताहा शाह बदुशा ने कहा कि काश मैं आपको बता पाता कि मैं रिलेशनशिप में हूं, लोकिन मेरी जिम्मेदारी प्यार में पड़ना नहीं है, बल्कि अपनी मां को प्राउड फील करवाना है। अभी मेरा रिश्ता बस काम से है। जिस से मैं अपने परिवार की देखभाल कर सकूं। पहले मैं अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता हूं, फिर प्यार में पड़ना चाहता हूं।

End of Feed