कुणाल कामरा के सपोर्ट में उतरे हंसल मेहता, बोले 'किसी को धमकाना-मारना...'

Hansal supports Kunal Kamra: कुणाल कामरा (Kunal Kamra Comedy) बनाम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) विवाद इन दिनों चारों ओर छाया हुआ है। कॉमेडियन द्वारा बिना नाम लिए बोले गए जोक्स महाराष्ट्र के कुछ लोगों को पसंद नहीं आए और उन्होंने तोड़फोड़ का सहारा लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। कुणाल कामरा का विरोध जिस तरह से हो रहा है, उसके बाद हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने उनका सपोर्ट किया है और कहा है कि ये महाराष्ट्र में नया नहीं है।

Hansal supports Kunal Kamra: कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra Comedy) ने हाल ही में एक शो किया था, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इस शो में कुणाल ने बिना किसी का नाम लिए कुछ जोक्स बोले, जिन्हें कुछ लोग महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से जोड़कर देख रहे हैं और गुस्सा जाहिर रहे हैं। इन जोक्स की वजह से कुणाल कामरा का काफी विरोध हो रहा है और उनके स्टूडियो में तोड़फोड़ का मामला भी सामने आया है। कुणाल कामरा को जिस तरह के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, उसे देखते हुए बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता (Hansal Mehta) उनके सपोर्ट में उतर आए हैं और उन्होंने कहा है कि हिंसा के माध्यम से किसी का विरोध नहीं करना चाहिए।

Hansal Mehta Kunal Kamra

हंसल मेहता ने कुणाल कामरा-एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है, 'कुणाल के साथ जो भी हो रहा है, वो दुखद है लेकिन ये महाराष्ट्र के लिए नया नहीं है। मैं इस तरह के विरोध से खुद गुजर चुका हूं। 25 साल पहले इसी पार्टी के लॉयल कार्यकर्ता मेरे ऑफिस में घुस आए थे। उन्होंने मेरा ऑफिस तोड़ा और मेरे साथ मारपीट की। उन्होंने मेरा चेहरा काला किया और मुझे पब्लिकली माफी मांगने के लिए मजबूर किया। मुझसे ये सब केवल इसलिए कराया गया था क्योंकि मेरी फिल्म में एक डायलॉग था, जो उन्हें पसंद नहीं था।'

End of Feed