Samay Raina Break Silence on
दरअसल कल सोमवार को तीसरे समन के बाद कॉमेडियन समय रैना कोर्ट में पेश हुए थे। अपना कनाडा का दौरा पूरा करने के बाद समय इंडिया लौटे थे और उन्हें महाराष्ट्र साइबर सेल में पेश होना था। कल हुई बातचीत में समय रैना ने सभी से माफी मांगी, उन्होंने कहा कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। जो भी शो में बोला गया वो गलत था, यह सब फ़्लो-फ़्लो में निकल गया, मैं माफी माँगता हूं दोबारा ऐसी घटना नहीं होगी हम इसका ध्यान रखेंगे। इसी के साथ समय ने यह भी बताया कि वह इन सब बातों से मानसिक रूप से परेशान हो गए थे, उनकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ा और इसी वजह से उनका कनाडा का दौरा भी सफल नहीं हो पाया।
क्या है मामला
बताते चले कि कॉमेडियन समय रैना के चर्चित शो इंडियाज गॉट लेटेन्ट जिसका एपिसोड 8 फरवरी को आया था उसमें रणवीर अल्लाहबादिया( Ranveer Allahbadia) ने माता-पिता के बारे में ऐसे कॉमेंट किए थे जिसपर एफआईआर दर्ज हुई। उसके बाद इंडियाज गॉट लेटेन्ट की पूरी टीम को कोर्ट में पेश होने के लिए बुलाया गया था।
