Ground Zero OTT Release: घर बैठे इस प्लेटफॉर्म पर देखें इमरान हाशमी की फिल्म, बन जाएगा वीकेंड

Ground Zero OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' (Ground Zero) को आज यानी 20 जून के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया गया है। इस एक्शन-ड्रामा को अब आप घर बैठे देखने का आनंद उठा सकते हैं।

Ground Zero OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' (Ground Zero) इसी साल 25 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 50 करोड़ रुपये खर्च किए थे। निर्माताओं को पूरी उम्मीद थी कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रहेगी। इस मूवी को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत बनाया गया था। सिनेमाघरों में निराशाजनक कमाई करने के बाद अब मेकर्स ने 20 के जून के इस मूवी ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया है।

Ground Zero OTT Release

ऑनलाइन स्ट्रीम हुई 'ग्राउंड जीरो'

आज यानी 20 जून को अमेजन प्राइम वीडियो ने जानकारी देते हुए बता दिया है कि इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' को ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया गया है। ग्राउंड जीरो अब दुनिया भर में 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर घर बैठे ऑनलाइन देखा जा सकता है। फैन्स भी इस मूवी को ऑनलाइन देखने के लिए काफी लंबे से इंतजार कर रहे थे।

End of Feed