वेब सीरीज

Govinda को गोली लगने की खबर मिलते ही अस्पताल दौड़ी चली आईं बहू कश्मीरा, गिले-शिकवे भुलाकर लिया हाल-चाल

Kashmera Shah Visits Govinda In Hospital As He Shot By Own Gun: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा को हाल ही में पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोविंदा के साथ हुए इस हादसे ने लोगों को हैरान कर दिया है। वहीं अब उनकी बहू कश्मीरा उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं।

Image

गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंचीं कश्मीरा शाह

Kashmera Shah Visits Govinda In Hospital As He Shot By Own Gun: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा के साथ हाल ही में हादसा हो गया। दरअसल, गोविंदा को पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स ने वक्त पर सर्जरी कर गोली निकाल ली है और अब बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' की तबीयत पहले से ठीक है। लेकिन गोविंदा (Govinda) के साथ हुए इस हादसे ने उनके फैंस और परिवार के पैरों तले जमीन खिसका दी है। हाल ही में गोविंदा से मिलने के लिए उनकी बहू कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) अस्पताल पहुंचीं। इससे जुड़ा उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मायूस नजर आईं।

कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) से अस्पताल के बाहर खड़े पैपराजियों ने बातचीत करने की भी कोशिश की, लेकिन वह सबको नजरअंदाज करते हुए तुरंत अस्पताल में चली गईं। कश्मीरा शाह के चेहरे पर साफ नजर आया कि वह मामा ससुर गोविंदा (Govinda) के लिए काफी परेशान हैं। बता दें कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच मतभेद चल रहे थे। लेकिन 'हीरो नंबर 1' सारे विवादों को भूलकर आरती सिंह की शादी में मेहमान बने थे। वहीं अब मुश्किल की घड़ी में कश्मीरा शाह भी गोविंदा और उनके परिवार के साथ खड़ी नजर आईं।

कैसे हुआ गोविंदा संग ये हादसा

बताया जा रहा है कि गोविंदा (Govinda) कोलकाता जाने की तैयारी में थे। वो घर से निकलने से पहले रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे। लेकिन इसी दौरान वो नीचे गिर गई और रिवॉल्वर का लॉक खुला हुआ था, जिससे गोली भी चल गई। हादसे के तुरंत बाद गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी टीना और पीए शशि एक्टर संग अस्पताल में मौजूद थे। वहीं उनकी पत्नी सुनीता आहूजा घटना के वक्त कोलकाता में थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article