बॉलीवुड

गोली लगने की घटना पर Govinda ने दिया रिएक्शन, बोले-'आप लोगों के आशीर्वाद से मैं बिल्कुल ठीक हूं...'

Govinda First Reaction After Gun shot: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई। एक्टर अस्पताल में भर्ती है। एक्टर इस समय बिल्कुल ठीक है। डॉक्टर्स ने उनके पैर की गोली निकाल दी है। एक्टर ने ठीक होते ही अपने फैंस के लिए खास मैसेज दिया है।

Image

Govinda (credit pic: Instagram)

Govinda First Reaction After Gun shot: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर सुबह- सुबह दुखद खबर सामने आई। एक्टर को अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई। एक्टर को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। एक्टर अब बिल्कुल ठीक हैं। एक्टर को गोली लगने की खबर सुनने के बाद से फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। इस समय एक्टर के साथ उनकी बेटी है। एक्ट्रेस की पत्नी अभी अस्पताल नहीं पहुंची है। एक्टर ने खुद इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है। गोविंदा ने अपने फैंस के लिए खास संदेश भेजा है। उन्होंने बताया कि वो ठीक है। ये भी पढ़ें- बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा को लगी गोली, घटना के बाद तुरंत हुए अस्पताल में भर्ती

गोविंदा ने फैंस के लिए भेजा वॉयस नोट

एक्टर ने वॉयस नोट में कहा, नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा, आप सब लोगों के आशीर्वाद और मां-बाप के आशीर्वाद, गुरु की कृपा की वजह से गोली लगी थी पर वो निकाल दी गई गै। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टर्स का। आदरणीय डॉक्टर अग्रवाल जी का और आप सभी लोगों की प्रार्थना जो हैं, आप लोगों का धन्यवाद। प्रणाम।

कैसे लगी थी गोविंदा को गोली

इस बीच गोविंदा के मैनेजर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा था, एक्टर और शिवसेना लीडर गोविंदा कोलकाता के लिए निकल रहे थे। वो अपनी लाइसेंस गन को केस में रख रहे थे और वो उनके हाथ से गिर गई। रिवॉल्वर का लॉक बंद नहीं था जिस वजह से गोली उनके पैर में लग गई। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और वो अभी अस्पताल में है। ये घटना आज सुबर 4:45 की है। एक्टर की पत्नी सुनीता उस समय घर में नहीं थी। गोविंदा के साथ उनकी बेटी है और वो उनका ध्यान रख रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा अपनी पत्नी से मिलने के लिए कोलकाता के लिए उस समय निकल रहे थे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article