Filmfare OTT Awards 2025: फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 की शुरुआत हो गई है। इवेंट में सबसे पहले टेक्निकल विनर्स को अवॉर्ड दिए गए। इस बीच इवेंट में तमाम स्टार्स पहुंच रहे हैं। इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। सामने आई फोटोज में बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस श्रिया सरन दिखाई दे रही हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने पूरी महफिल लूट ली है। उनका लुक सबको पसंद आ रहा है।
pic credit- filmfare
श्रिया सरन ने लूट ली महफिल
फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 में सभी की नजरें श्रिया सरन पर अटक गई है। सामने आई तस्वीरों में श्रिया सरन किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। श्रिया सरन का अंदाज बेहद किलर लग रहा है।
प्रियंका चाहर चौधरी से नहीं हटेंगी नजरें
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने भी फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 में धमाल मचा दिया है। सामने आई तस्वीरों में प्रियंका चाहर चौधरी हुस्न परी लग रही हैं।
पलाश मुच्छल ने गिराई बिजली
फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 के इवेंट में बॉलीवुड की फेम सिंगर पलाश मुच्छल भी पहुंची। इवेंट से उनकी तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिनमें वो रेड ड्रेस में बेहद हसीन लग रही हैं।
दानिश पंडोर ने दिए पोज
धुरंधर के स्टार दानिश पंडोर रेड कार्पेट पर सूट में सजे-धजे नजर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने खूब पोज दिए। उनका हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
मनीषा रानी ने ढाया कहर
बिग बॉस फेम मनीषा रानी ने फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 में गर्दा उड़ा दिया है। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही छा गई हैं। लोग फोटोज पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
