वेब सीरीज

Fauda स्टार Idan Amedi हमास के खिलाफ लड़ते हुए गंभीर रूप से घायल, फैंस मांग रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 9, 2024, 01:39 PM IST

Idan Amedi Injured: एक्टर इदान अमेदी इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के साथ मिलकर हमास के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। हमास के आंतकियों संग लड़ते समय इदान अमेदी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इदान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

Image

Idan Amedi (credit pic: instagram)

Israel- Hamas War: इजरायल और हमास की लड़ाई में कई इजरायली अभिनेताओं ने हिस्सा लिया था। हमास के खिलाफ जंग में फौदा एक्टर इदान अमेदी (Idan Amedi) भी अपने देश के सैन्य बल में शामिल हुए थे। इस लड़ाई में वो अपने देश के साथ खड़े है। इदान अमेदी गाजा पट्टी में हमास के आतंकियों संग लड़ते हुए बुरी तरह से घायल हो गए हैं। फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इदान अमेदी गाजा पट्टी के खान यूनिस में हमास के आंतकियों से लड़ते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर्स उनका ट्रीटमेंट कर रहे हैं। इदान के पिता ने उनके घायल होने की खबर दी है।

इदान अमेदी हुए गंभीर रूप से घायल

इजरायली डिप्लोमेट ने भी इदान के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर इस खबर को शेयर करते हुए एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ की है। फैंस भी एक्टर के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इदान ने अपने इंस्टाग्राम पर मिलिट्री यूनिफॉर्म में अपनी फोटो शेयर की थी। एक्टर लगातार युद्ध से जुड़े वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। जब इजरायल ने हमास के आंतकियों संग जंग शुरू की थी तब फौदा के कई एक्टर्स ने इस लड़ाई में देश का साथ देने का मन बनाया था। इदान अमेदी भी उन्हीं में से एक हैं। इदान को नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज फोदा से पहचान मिली थी। सीरीज में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article