Pranali Rathod Bikini Photo: ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम प्रणाली राठौड़ किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने शो में अक्षरा का रोल प्ले किया था। अक्षरा के किरदार ने प्रणाली की किस्मत बदलकर रख दी। एक्ट्रेस भले ही शो छोड़ चुकी हैं। लेकिन अपने फैंस को एंटरटेन करना नहीं भूलती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक मोनकिनी में वेकेशन एन्जॉय करते हुए फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस मोनकिनी में अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।
फोटो में प्रणाली समंदर किनारे बैंच पर लेटे हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस फोटो में फोन में देखते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को मोनकिनी में देखकर फैंस हैरान रह गए। फैंस को एक्ट्रेस का बिदांस अंदाज पसंद नहीं आया। फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं प्रणाली
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, शो से निकलते ही अपना अंदाज बदल दिया। दूसरे यूजर ने लिखा, आपको इस तरह के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा, प्रणाली को क्या हो गया। यूजर्स को प्रणाली का बोल्ड लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक्ट्रेस ने नए साल का स्वागत अपनी बेस्टफ्रेंड के साथ किया था। एक्ट्रेस ने नए साल का जश्न मनाते हुए कई फोटो शेयर की थीं। शो में प्रणाली ने हर्षद चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर किया था। हर्षद और प्रणाली की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।
