बॉलीवुड

Oscar 2025: 96वें अकादमी अवॉर्ड्स में शामिल हुई Randeep Hooda की 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने दी जानकारी

96वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को चुना गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। एक्टर ने इस फिल्म से बतौर निर्देशक भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

Image

Swatantrya Veer Savarkar (credit Pic: instagram)

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' (Swatantrya Veer Savarkar) को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म से रणदीप ने बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। फिल्म में रणदीप के साथ अंकिता लोखंडे मुख्य भूमिका में थी। ये फिल्म भेल ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। लेकिन अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। द फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने स्वातंत्र्य वीर सावरकर का नाम ऑस्कर 2024 के लिए भेजा है। स्वातंत्र्य वीर सावरकर के अलावा किरण राव की लापता लेडीज को भी 96वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। ये भी पढ़ें- Swara Bhaskar ने बेटी राबिया के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, शेयर की नन्ही परी की खूबसूरत तस्वीरें

फिल्म में रणदीप ने स्वातंत्र्य वीर सावरकर की भूमिका निभाई है। एक्टर ने इस फिल्म के लिए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित, संदीप सिंह और रणदीप हुड्डा और बाकी टीम मेंबर्स भी इस बात से बेहद खुश है।

स्वातंत्र्य वीर सवारकर को मिला ऑस्कर नॉमिनेशन

फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारी फिल्म को ऑफिशियली ऑस्कर के लिए भेजा गया है। इसके लिए हम फेडरेशन ऑफ इंडिया के शुक्रगुजार है। हम सभी के लिए इस फिल्म की जर्नी बहुत खास है उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने हमारा साथ दिया है। प्रोड्यूसक ने किरण राव को भी शुभकामनाएं दी है। संदीप के इस पोस्ट ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। उन्होंने ऑस्कर में सबमिट करने की बात कही है। हालांकि संदीप के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये डिजर्विंग है। दूसरे यूजर ने लिखा, रणदीप का काम काबिले तारीफ था। तीसरे यूजर ने लिखा, यहां केटगरी का जिक्र तो किया नहीं गया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article