Exclusive: क्या रणवीर शौरी के कारण Bigg Boss OTT 3 से बाहर हुए Deepak Chaurasia? अब सामने आई सच्चाई

Deepak Chaurasia on Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में पिछले हफ्ते कम वोटस के कारण दीपक चौरसिया घर से बेघर हो गए थे। ऐसे में शो से बाहर आने के बाद दीपक ने टाइम्स नाउ से खासबातचीत कर बताया की क्यूँ रणवीर ने उनको नॉमिनेट किया इविक्शन के लिए।

Deepak Chaurasia on Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 तेज रफ्तार के साथ पांचवें हफ्ते मे पहुँच गया है। कंटेस्टेंट के बीच ट्रॉफी को लेकर तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। पिछले हफ्ते घर से एक नहीं दो नहीं बल्कि 3 कंटेस्टेंट एलिमनेट हुए जिसे देख सब शॉक थे। सना सुल्तान, अदनान शेख और दीपक चौरसिया घर से बेघर हुए। शो से बाहर आने के बाद दीपक ने अपने इविक्शन को लेकर बातचीत की और घर में कई सदस्यों को लेकर खुलासे किए।

Exclusive: Deepak Chaurasia on Bigg Boss OTT 3

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में दीपक चौरसिया (Deepak Chaurasia) को घर में उनके सबसे अच्छे दोस्त रणवीर शौरी ने नॉमिनेट किया था। ऐसे में जब हमने उनसे पूछा गया की क्या आपके इविक्शन का कारण रणवीर हैं? जिसपर दीपक ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। किसी का ना किसी को तो घर से जाना ही है और रणवीर जी ने मुझे सब बताया की मेरी हेल्थ के कारण उनको मेरा नाम लेना पड़ा। मैं उनकी रीस्पेक्ट हमेशा करूंगा और रणवीर ईमोशन में बह जाने वाले आदमी हैं। मैंने इस शो को खूब इन्जॉय किया है।

End of Feed