Vishal Pandey Gets Evicted From Bigg Boss OTT 3 Jio Cinema Post Viral: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में मेकर्स जल्दी-जल्दी कंटेस्टेंट्स को बाहर निकालकर फाइनलिस्ट चुनना चाह रहे हैं। बीते सप्ताह 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से अदनान शेख और सना सुल्तान को बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। वहीं हाल ही में एक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि वह घर से बेघर हो गया है। खुद जियो सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से उस कंटेस्टेंट की फोटो साझा कर फैंस को हिंट दिया है।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से जुड़ी जियो सिनेमा की ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पोस्ट की मानें तो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के चर्चित कंटेस्टेंट विशाल पांडे (Vishal Pandey) को घर से बेघर होना पड़ा। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि विशाल पांडे से जुड़ी ये पोस्ट जियो सिनेमा ने कुछ ही देर में डिलीट कर दी। इतना ही नहीं, मेकर्स ने मीडिया के साथ एक बयान भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, "इस पोस्ट को कृप्या नजरअंदाज करें। ये ठीक नहीं थी।" मेकर्स के बयान से अनुमान लगाया जा रहा है कि ये पोस्ट सोशल मीडिया पर गलती से की गई थी।

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में विशाल पांडे (Vishal Pandey) एंट्री के बाद से ही काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। विशाल पांडे ने कुछ वक्त पहले कृतिका मलिक को लेकर कमेंट किया था कि वह उन्हें अच्छी लगती हैं। इस बात पर अरमान मलिक ने उन्हें दो चांटे मारे, जिसके बाद फैंस ने अरमान मलिक को बाहर निकालने के लिए मोर्चा खोल दिया था।
