वेब सीरीज

Exclusive: BB OTT 3 फेम अरमान मलिक को कानूनी जंजीरों में जकड़ेगा Vishal Pandey का परिवार, बहन ने बयां की एक-एक बात

Exclusive Vishal Pandey Family To Take Legal Action Against Armaan Malik: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान मलिक ने विशाल पांडे को तमाचा मारा था, जिसके बाद से ही काफी बवाल मचा हुआ है। इस बात को लेकर अब उनकी बहन ने बताया कि उनका परिवार अरमान मलिक के खिलाफ कानूनी एक्शन लेना चाहता है।

Image

अरमान मलिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा विशाल का परिवार!

Exclusive Vishal Pandey Family To Take Legal Action Against Armaan Malik: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान मलिक और विशाल पांडे की लड़ाई के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। विशाल पांडे ने कृतिका मलिक को लेकर कमेंट किया था कि मुझे भाभी अच्छी लगती हैं। उनकी इस बात पर अरमान मलिक ने विशाल पांडे को तमाचा मार दिया था। अरमान मलिक की इस हरकत से फैंस का पारा सातवें आसमान पर है। वहीं विशाल पांडे का परिवार भी अरमान मलिक को बख्शने के लिए तैयार नहीं है। हाल ही में विशाल पांडे (Vishal Pandey) की बहन नेहा पांडे ने बताया कि उनके पिता अरमान मलिक (Armaan Malik) के खिलाफ कानूनी एक्शन लेना चाहते थे।

नेहा पांडे (Neha Pandey) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान विशाल पांडे (Vishal Pandey) और अरमान मलिक (Armaan Malik) के मसले पर कहा, "विशाल बहुत तड़प रहा था। लेकिन उसने अपने आप पर काबू किया। हमारे मम्मी-पापा कह रहे थे कि मेरा बच्चा हमें वापिस चाहिए। हमें माफी चाहिए। बिग बॉस इतना बड़ा प्लेटफॉर्म है और वहां ये सब हुआ। हमें विशाल के मानसिक स्वास्थ्य की चिंता है। वो डिप्रेशन में जा सकता है। मुझे मालूम है कि मेरे भाई को दुनिया को कुछ दिखाना है, लेकिन मेरे मम्मी-पापा उसे वापिस चाहते हैं। वो हर्जाना देने के लिए भी तैयार हैं।"

नेहा पांडे (Neha Pandey) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने विशाल पांडे (Vishal Pandey) का पक्ष लेते हुए कहा, "विशाल ने बताया था कि उन्होंने सही मायने में तारीफ की थी। वह केवल कॉम्प्लिमेंट दे रहा था। मैंने भी वो वीडियो देखा है, जहां उसने कहा है कि 'भैय्या भाग्यशाली हैं।' अरे तो वो हैं ही। इन दिनों में किसकी दो बीवियां होती हैं? वो भाग्यशाली नहीं हैं?" कानूनी कार्रवाई की बात पर नेहा पांडे ने कहा, "हम अपने तरीके से पूरी कोशिश कर रहे हैं ये तय करने में कि हम क्या कर सकते हैं। मेरे पापा कानूनी कार्रवाई चाहते हैं। लेकिन उसके खिलाफ पहले ही कई केस हैं तो इसका तो उसपर कोई फर्क भी नहीं पड़ेगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article