वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: पांचों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के सिर से टली एविक्शन की तलवार, लव कटारिया की बदौलत हुए सुरक्षित

Bigg Boss OTT 3 No Mid Eviction This Week Due To Lovekesh Kataria: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अभी तक 4 कंटेस्टेंट्स बेघर हो चुके हैं। वहीं अब शो को लेकर खबर आ रही है कि इस सप्ताह इसमें कोई भी एलिमिनेशन नहीं होगा। ये सब किसी और नहीं बल्कि लवकेश कटारिया के कारण हुआ है।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में इस सप्ताह नहीं होगा कोई मिडवीक एविक्शन

Bigg Boss OTT 3 No Mid Eviction This Week Due To Lovekesh Kataria: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से अभी तक 4 कंटेस्टेंट्स बेघर हो चुके हैं, जिसमें पायल मलिक से लेकर मुनीषा खटवानी तक शामिल हैं। वहीं इस सप्ताह भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से एलिमिनेशन के लिए करीब 5 सदस्य नॉमिनेट हुए थे, जिसमें लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, दीपक चौरसिया, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे शामिल थे। लेकिन इस सप्ताह लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) के कारण सबके सिर से एलिमिनेशन की तलवार हट गई।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में देखने को मिला कि बिग बॉस फिर से लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) को 'बाहरवाला' बना देते हैं। लेकिन वह लवकेश कटारिया को बाकी कंटेस्टेंट्स को बचाने का मौका भी देते हैं। वह लवकेश के सामने शर्त रखते हैं कि अगर लवकेश कटारिया को नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन से बचाना है तो उन्हें अपना सारा राशन वापिस करना पड़ेगा। ऐसे में लवकेश कटारिया बिना सोचे-समझे सारा राशन बिग बॉस को वापिस दे दिया। ऐसे में इस सप्ताह कंटेस्टेंट्स के सिर से एलिमिनेशन की तलवार हट गई।

हालांकि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में अब देखना ये होगा कि लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) के इस फैसले से बाकी घरवालों पर क्या असर पड़ेगा। क्योंकि अनुमान लगाया जा रहा है कि सारा राशन बिग बॉस को वापिस करने पर बाकी सदस्य लवकेश कटारिया को निशाने पर लगेंगे। बता दें कि इस सप्ताह खुद लवकेश कटारिया भी घर से बेघर होते-होते बचे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article