Manish Chaudhari on The Bads of Bollywood: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर मनीष चौधरी (Manish Chaudhari) ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने रिलीज होने के बाद से ओटीटी पर धमाल मचा रखा है। वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर एक के बाद एक अपडेट भी सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच मनीष चौधरी ने Zoom को एक खास इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान मनीष चौधरी ने वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मनीष चौधरी ने सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में अपने एक खास सीन पर भी चुप्पी तोड़ी है।
Image Source: Times Now
मनीष चौधरी ने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर कही ये बात
Zoom को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में, मनीष चौधरी ने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के एपिसोड 1 के आखिर में आने वाले 'से नो टू ड्रग्स' सीन के बारे में बात की। जब एक्टर से पूछा गया कि ये सीन सीरीज के लिए कैसे प्लान किया गया, तो उन्होंने कहा, 'ये राइटिंग में है और एपिसोड का हिस्सा है। ये एपिसोड कैसे खत्म होता है। और ये लोगों पर बहुत बड़ा इम्पैक्ट बना रहा है।' एक्टर ने आगे कहा, 'वो एपिसोड शानदार तरीके से खत्म होता है। मुझे लगता है कि ये सच में बहुत अच्छा आया है।' इसके आगे मनीष ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के साथ करने के अनुभव पर बात की। उन्होंने कहा कि 'मेरा अनुभव आर्यन के साथ काफी अच्छा रहा है। मुझे लगता है कि वो एक नई जनरेशन की नई आवाज है। मैं इस जनरेशन के साथ कह सकता हूं कि सिनेमा की दुनिया बहुत अच्छे और सेफ हाथों में है। जिस राइटिंग उन्होंने बिलाल सिद्दीकी और मनव चौहान के साथ की, उनकी राइटिंग काफी सटीक है।'
सीरीज में नजर आए ये सितारे
आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में मनीष चौधरी के साथ लक्ष्य (Lakshya), साहेर बंबा (Sahher Bambba), बॉबी देओल (Bobby Deol), आन्या सिंह (Anya Singh), राघव जुएल (Raghav Juyal), मोना सिंह (Mona Singh), राजत बेदी (Rajat Bedi) और विजयंत कोहली (Vijayant Kohli) अहम रोल में हैं। इसमें सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान, आमिर खान (Aamir Khan) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) जैसे सुपरस्टार्स के कैमियो भी हैं। ये सीरीज नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 18 सितंबर को रिलीज हुई थी।
