Dhadak 2 OTT Release: शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनी फिल्म 'धड़क 2' (Dhadak 2) को निर्माताओं ने 1 अगस्त के दिन रिलीज किया था। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स की ओर से 'धड़क 2' को शानदार रिव्यू मिले थे। हैरानी की बात यह है कि 'धड़क 2' की कहानी की जमकर तारीफ होने के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में निर्माताओं को खुश नहीं कर पाई थी। बड़े परदे से उतरने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म 'धड़क 2' को ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया है। आइए जानते हैं इस मूवी को मेकर्स ने कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराया है।
ऑनलाइन स्ट्रीम हो गई है 'धड़क 2'
निर्माताओं ने फिल्म 'धड़क 2' को आखिरकार नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया है। स्ट्रीमिंग दिग्गज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'धड़क 2' की ओटीटी रिलीज की घोषणा कर दी थी। 'धड़क 2' आज यानी 26 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम हो चुकी है। जो लोग इस मूवी को सिनेमाघरों में जाकर देख नहीं पाए थे और अब इस वीकेंड फैमिली और फ्रेंड्स के साथ फिल्म 'धड़क 2' को घर बैठे देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म 'धड़क 2' में नीलेश की भूमिका निभाई है, जो पहचान, जाति और अस्तित्व की कठोर वास्तविकताओं से जूझता है। वहीं दूसरी ओर त्रिप्ती डिमरी विधि की भूमिका में हैं जो एक बड़े परिवार में जन्मी है लेकिन अपनी समाज की सच्चाई से वंचित है। वो एक ऐसे लड़के के प्रेम में पड़ जाती है, जिसे समाज अपने से 'निम्न' समझा जाता है।
'धड़क 2' का निर्माण करण जौहर, उमेश कुमार बंसल, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, मीनू अरोड़ा, सोमेन मिश्रा और प्रगति देशमुख ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स के तहत किया गया है। एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर बड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहिए टाइम्स नाउ नवभारत।
