Imtiaz Ali Praises Diljit Dosanjh: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ का नाम इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट हुआ है। उन्हें नेटफ्लिक्स की फिल्म अमर सिंह चमकीला में पंजाबी सिंगर चमकीला की भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस बात से दिलजीत के फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने भी अपनी खुश जाहिर की है। उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में दिलजीत दोसांझ की दिल खोलकर तारीफ की है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
खुशी से सातवें आसमान पर पहुंचे इम्तियाज अली
इम्तियाज अली की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने दिलजीत से लेकर नेटफ्लिक्स तक को शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा,' इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की खुशी में चमकीला का नाम सबसे पहले आता है। उनकी जिंदगी इतनी खास थी कि उस पर फिल्म बनी। चमकीला और अमरजोत ने पंजाब के मुश्किल दौर को दिखाया। पंजाब की सच्ची संतान के रूप में, उन्होंने उसकी कहानी को बताया। फिल्ममेकर ने नेटफ्लिक्स का आभार जताया, जिन्होंने पैसे की तंगी के वक्त प्रोजेक्ट को सपोर्ट किया। इम्तियाज ने कहा, 'जब हमें मुश्किलें आ रही थीं, तब उन्होंने प्रोजेक्ट में पैसा लगाया। उनकी वजह से ही यह फिल्म बन पाई।' दिलजीत दोसांझ को लेकर उन्होंने कहा, दिलजीत के बिना यह फिल्म नहीं बनती। उन्होंने बहुत योगदान दिया और फिल्म को बेहतर बनाया। मुझे खुशी है कि उन्हें बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला।
इम्तियाज अली ने सबका किया धन्यवाद
इम्तियाज अली ने आगे कहा, मुझे एआर रहमान, इरशाद कामिल, दिलजीत, परिणीति, सिलवेस्टर, सुमन, मोहित, धीमान और पूरी टीम पर गर्व है। मैं पंजाब और वहां के लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे उनकी कहानी बताने का मौका दिया।"इम्तियाज ने अपने भाई साजिद अली, रिसर्च करने वाले जस्सी और एडिटर आरती को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। बताते चलें कि दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपना जलवा बिखेरा है। उन्होंने एक से एक फिल्मों में काम किया है। लोग उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। वहीं बतौर सिंगर भी दिलजीत एक नंबर साबित हुए हैं।
