Exclusive: मेट गाला 2025 में रिपोर्टर द्वारा शाहरुख खान को नहीं पहचानाने पर लीजा मिश्रा बोलीं, 'किंग खान दुनिया के लिए...'

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने कुछ दिनों पहले मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) में शिरकत की थी, जहां उनके लुक की काफी तारीफ हुई थी। इवेंट के दौरान एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें विदेशी रिपोर्टर किंग खान को पहचान नहीं पा रही थी। लिसा मिश्रा ने इस बारे में जूम टीवी से बात की और कहा कि किंग खान ग्लोबल सिनेमा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर शाहरुख खान ने बीते दिनों मेट गाला में डेब्यू किया और पूरी दुनिया को हिला दिया। शाहरुख खान सब्यसाची द्वारा बनाई गई ब्लैक ड्रेस में मेट गाला 2025 में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे और उनका लुक देखने के बाद सभी ने उन्हें रियल किंग बताया। मेट गाला में जहां शाहरुख खान के लुक की काफी सारी बातें हुईं, वहीं उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ जिसमें विदेशी रिपोर्टर ने उन्हें पहचाना नहीं था। लोगों ने इस वीडियो पर सवाल खड़े किए और कहा कि मेट गाला में कैसे-कैसे रिपोर्टर थे जो किंग खान को नहीं पहचान रहे थे?

Shah Rukh Khan Lisa Mishra

द रॉयल्स में नजर आई लिसा मिश्रा ने इस मुद्दे पर जूम टीवी से खास बात की और कहा कि शाहरुख खान उनके ड्रीम हीरो हैं। मेट गाला 2025 से सामने आए वीडियो ने उनका दिल तोड़ दिया है। किंग खान सालों से दुनिया के टॉप एक्टर्स में से एक हैं, जिन्हें हर कोई पहचानता है। लिसा मिश्रा ने कहा, 'जी हां, मैंने वो वीडियो देखा है। ये दिल दुखाने वाला था। शाहरुख खान हमेशा से दुनिया पर राज करते आए हैं। जब से मैं उन्हें जानती हूं, वो दुनिया के 2 बेस्ट एक्टर्स में से एक रहे हैं। सालों से वो इस स्थान पर काबिज हैं। शाहरुख खान के फैंस पूरी दुनिया में हैं, न कि सिर्फ इंडिया में। मैं ऐसे कई लोगों को जानती हूं जो उनके काम को प्यार करते हैं। यूएई, मिडिल ईस्ट और बाकी देशों में किंग खान को बहुत प्यार दिया जाता है।'

End of Feed