वेब सीरीज

बॉलीवुड के बाद OTT पर गदर काटने आ रहे हैं सनी देओल, Netflix पर लेकर आएंगे नई फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated May 14, 2025, 08:19 PM IST

Sunny Deol OTT Debut: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग 'बॉर्डर 2' (Border 2) और 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) के बाद अब ओटीटी पर घमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। सनी देओल एक एक्शन थ्रिलर फिल्म से ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने वाले हैं।

Image

Sunny Deol OTT Debut

Sunny Deol OTT Debut: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) और मूवी लाहौर 1947 (Lahore 1947) को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल की इन फिल्मों से जुड़े कई अपडेट्स भी सामने आ चुके हैं। इसी बीच अब सनी देओल की लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सनी देओल ने बॉलीवुड के बाद अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने का फैसला कर लिया है। सनी देओल के इस ओटीटी प्रोजेक्ट को लेकर अभी हाल ही में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है। तो चलिए जानते कैसा होने वाला है सनी देओल की ओटीटी डेब्यू

ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं सनी देओल

एक्टर सनी देओल एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच सनी देओल के ओटीटी डेब्यू को लेकर खबरे सामने आनी शुरू हो गई हैं। PeepingMoon की रिपोर्ट से अनुसार सनी देओल इन दिनों नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) के साथ एक हाई-बजट एक्शन थ्रिलर को लेकर बात चल रही है। इस फिल्म में सनी देओल का एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। आगे बताया गया कि इस फिल्म को सुपर्ण वर्मा प्रोड्यूस करने वाले हैं। लेकिन अभी तक फिल्म का डायेरक्टर का नाम फाइनल नहीं हो पाया है। इस खबर के सामने आने के बाद सनी देओल के फैंस काफी खुश हो गए हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल

सनी देओल अभी हाल ही में फिल्म जाट (Jaat) में नजर आए थे। सनी देओल की इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म के बाद सनी देओल फिल्म लाहौर 1947 और बॉर्डर 2 के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म लाहौर 1947 इसी साल दस्तक दे सकती है। तो वहीं फिल्म बॉर्डर 2 साल 2026 में सिनेमाघरों में आएगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article