वेब सीरीज

Chakda 'Xpress: कभी रिलीज नहीं होगी अनुष्का शर्मा की कमबैक मूवी? क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने तोड़ी चुप्पी

Jhulan Goswami on Chakda 'Xpress: विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ शादी करने के बाद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने फिल्मों से ब्रेक सा ले लिया था। घर-परिवार में लम्बे समय तक बिजी रहने के बाद अनुष्का ने झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) की बायोपिक से बॉलीवुड में कमबैक करने का फैसला किया था लेकिन ये फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो सकी। झूलन गोस्वामी ने चकदा एक्सप्रेस रिलीज पर मीडिया से बात की है।

Image

Chakda Express

Jhulan Goswami on Chakda 'Xpress: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बनाने का मन बना लिया और फिर एक्टिंग करना छोड़ दिया। लम्बे समय से अनुष्का शर्मा की कोई भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हुई है। कुछ वक्त पहले अनुष्का शर्मा ने चकदा एक्सप्रेस नाम की मूवी का ऐलान किया था, जिसकी कहानी भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित होने वाली थी। खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा ने चकदा एक्सप्रेस की 90 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर दी थी लेकिन फिर भी ये मूवी अब तक बॉक्स ऑफिस पर नहीं आ पायी है। झूलन गोस्वामी ने मीडिया से अपनी बायोपिक मूवी के बारे में बात की है और कहा है कि उन्हें भी इसकी रिलीज डेट के बारे में कुछ नहीं पता है।

हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए झूलन गोस्वामी ने कहा है, 'मेरे पास चकदा एक्सप्रेस की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है और लोग मुझे कॉर कर-करके पूछ रहे हैं। न मुझे इसके बारे में कोई जानकारी है और न ही मैं इस पर कोई कमेंट देना चाहती हूं।'

Did Anushka Sharma's Comeback Film Chakda ’Xpress Hit Dead End? Here's What We Know

Did Anushka Sharma's Comeback Film Chakda ’Xpress Hit Dead End? Here's What We Know

अनुष्का शर्मा स्टारर चकदा एक्सप्रेस अक्टूबर 2023 में रिलीज होने वाली थी। अनुष्का शर्मा स्टारर चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी और इसका 80 प्रतिशत वीएफएक्स वर्क भी पूरा हो गया था। इसे नेटफ्लिक्स और क्लीन स्लेट फिल्म्ज मिलकर बना रहे थे लेकिन इन दोनों के अलग हो जाने की वजह से चकदा एक्सप्रेस अटक गई है। अब तक मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट के बारे में मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसा माना जा रहा है कि चकदा एक्सप्रेस जिस तरह से ठंडे बस्ते में गई है, उसके बाद ये कभी भी रिलीज नहीं हो पाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article