वेब सीरीज

Exclusive: Heeramandi फेम शर्मिन शेगल की ट्रोलिंग पर Ira Dubey ने जताई चिंता, कहा- 'यह काफी दुख की बात है..'

Ira Dubey Reacts to Sharmin Segal Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईरा दुबे अब इलीगल सीजन 3 के साथ दमदार वापसी करने वाली हैं, एक्ट्रेस ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सलूसिव बातचीत में सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने शर्मिल शेहगल की ट्रोलिंग पर भी दुख जताया है।

Image

Ira Khan Reacts to Shermin Segal Trolling

Ira Dubey Reacts to Sharmin Segal Trolling: संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी की रिलीज के बाद से ही लगातार शर्मिन सहगल को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस का उनकी खराब एक्टिंग के चलते बेहद मजाक बना रहे हैं, जिसके बाद शर्मिन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट का कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया है। जिसके बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ईरा दुबे (Ira Dubey) ने शर्मिन की ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है। ईरा जल्द ही इलीगल सीजन 3 (Illegal 3) के साथ दमदार वापसी करने वाली हैं, एक्ट्रेस ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सलूसिव बातचीत में सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है।

ईरा ने शर्मिल शेहगल की ट्रोलिंग पर भी दुख जताया है। एक्ट्रेस का मानना है कि सोशल मीडिया पर के साथ उनका लव और हेट वाला रिश्ता है, हालांकि आज के समय में यह जिंदगी का सच बन गया है। आइए एक्ट्रेस के बयान पर एक नजर डालते हैं।

'लोगों की नकारात्मकता उनका सच दिखाती है'

ईलीगल 3 एक्ट्रेस ईरा खान से शर्मिन सहगल की ट्रोलिंग को लेकर जब हमने सवाल किया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर इस रीसेंट केस के बारे में ज्यादा नहीं जानती हूं, हालांकि अगर मैं अपनी बात करूं तो मेरा सोशल मीडिया के साथ एक प्यार और तकरार वाला रिश्ता है। मैं जानती हूं मुझे ये प्लेटफॉर्म कैसे यूज करना है।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होना काफी दुख की बात है। जो लोग इस तरह के नकारात्मक कमेंट करते हैं, वह अंदर छिपे गुस्से को बाहर निकालते हैं।' बता दें कि इलीगल 3 का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जो काफी इंट्रस्टिंग लग रहा है। सीजन 3 29 मई

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article