वेब सीरीज

Nimrat Kaur के साथ जियो सिनेमा की अगली फिल्म में नजर आएंगे अंकित सिवाच, पर्दे पर मचाएंगे तूफान

Ankit Siwach with Nimrat Kaur: रिपोर्ट के मुताबिक अंकित सिवाच को जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर के साथ जियो सिनेमा की एक फिल्म में देखा जाएगा। खबर आई है कि अंकित काफी समय के बाद स्क्रीन पर वापसी करने वाले है और उनके फैंस के लिए यह एक अच्छी खबर है।

Image

Nimrat Kaur and Ankit Siwach

Ankit Siwach with Nimrat Kaur: अभिनेता अंकित सिवाच अपनी अद्भुत अभिनय क्षमता के लिए जाने जाते हैं। फैंस इनकी फिल्मों का इंतजार करते रहते हैं। बता दें कि अभिनेता कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं, जैसे ये झुकी झुकी दी नजर, इश्क में मरजावां 2, प्यार का पहला नाम राधा मोहन, रिश्तों का चक्रव्यूह, इश्कबाज, मनमोहिनी, बेहद 2, सफरनामा आदि। अब काफी समय तक स्क्रीन से दूर रहने के बाद अंकित जल्द ही फिर एक बार वापसी करने वाले हैं। बता दें कि वह जल्द ही जियो सिनेमा की एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। आइए टाइम नाउ की पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बता दें कि अंकित सिवाच जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री निमरित कौर के साथ स्क्रीन साझा करने वाले हैं। खैर, अभी प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक शूटिंग पूरी हो चुकी है और प्रोजेक्ट का निर्माण बालाजी द्वारा किया जा रहा है। अंकित के अलावा निमरत कौर और अमोल पाराशर केंद्रीय किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

अंकित सिवाच के बारे में बात करें तो उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत स्टार प्लस के धारावाहिक रिश्तों का चक्रव्यूह में इंस्पेक्टर अधिराज पांडे की भूमिका निभाकर की। एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ वह एक स्टाइल-आइकॉन भी बने हुए हैं। निम्रत कौर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो और दसवीं में देखा गया था। इससे पहले एक इंटरव्यू में निमरत ने ओटीटी पर काम करने को लेकर बात की थी। हालांकि अब उन्हें जल्द ही ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर देखा जाएगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article