Gagan Dev Riar Zoom Interview: ओटीटी के जाने-माने स्टार गगन देव रियार (Gagan Dev Riar) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज '13th: सम लेसन आर्न्ट टॉट इन क्लासरूम्स' (13th: Some Lessons Aren't Taught in Classrooms) को लेकर चर्चा बने हुए हैं। इस सीरीज ने रिलीज होन के बाद धमाल मचा दिया है। इस सीरीज से पहले भी अपनी एक्टिंग से गगन देव रियार ओटीटी की दुनिया में गर्दा उड़ा चुके हैं। इन सब के बीच गगन देव रियार ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इन इंटरव्यू के दौरान गगन देव रियार अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे करते हुए नजर आए। तो चलिए जानते हैं गगन देव रियार ने क्या बयान दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
Image Source: Gagan Dev Riar Instagram
गगन देव रियार ने करियर को लेकर कही ये बात
एक्टर गगन देव रियार ने हाल ही में Zoom को दिए इंटरव्यू में बताया कि 15-16 साल की उम्र से वो अकेले ही जिंदगी के बड़े फैसले लेते आए हैं। 'मैं इतनी छोटी उम्र से अकेला रहा हूं। मुझे अपने इंस्टिंक्ट्स और इंट्यूशन पर भरोसा करना पड़ा। इस सफर में कई लोग मेरे साथ आए। लेकिन कोई एक ऐसा मेंटॉर नहीं था, जिसके पीछे मैं चलता रहा। सबने अलग-अलग तरह से मेरी हेल्प की। मेंटॉर तो नहीं, लेकिन मैं अपनी जिंदगी को दो डायरेक्टर्स की आइडियोलॉजी से शेप देना चाहता हूं, हंसल मेहता (Hansal Mehta) सर और मीरा नायर (Mira Nair)। इनके साथ काम करने का मौका मिला। मैंने सेट पर देखा कि वो कैसे काम करते हैं, जिंदगी जीते हैं। आर्ट, कल्चर, पॉलिटिक्स हर चीज पर उनके विचार मुझे बहुत इंस्पायर करते हैं।' आपको बता दें कि गगन ने हंसल के साथ 'स्कैम 2003' (Scam 2003) और मीरा के साथ 'अ सूटेबल बॉय' (A Suitable Boy) में काम किया था।
गगन ने किया एक्टिंग से ब्रेक का ऐलान
गगन देव रियार ने इस इंटरव्यू के दौरान एक्टिंग से ब्रेक लेने पर कहा कि 'मैं सॉन्ग्स लिख रहा हूं, गिटार प्रैक्टिस शुरू कर दी है। ये टाइम अपने लिए ले रहा हूं खुद को फिर से डिस्कवर करने के लिए। सिर्फ एक्टिंग या वही रूटीन रोल्स नहीं, जो सेट पर जाओ, काम करो, घर आओ। हमने ये करियर 9-टू-5 जॉब से बचने के लिए चुना था, लेकिन अब लग रहा है कि रूटीन में फंस गया हूं। तो अब म्यूजिक पर फोकस है, देखते हैं ये कहां ले जाता है।'
