OTT Releases This Week October 6 to 12 October: ओटीटी पर इस अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में कई फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। इन फिल्मों और सीरीज का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन की वॉर 2 से लेकर साउथ की कई सस्पेंस भरी फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है। इस लिस्ट में मौजूद फिल्में और सीरीज आपको पूरे हफ्ते बोर नहीं होने देंगी। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं, जिनको लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
द वुमन इन कैबिन 10 (The Woman in Cabin 10)
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्सरिलीज डेट: 9 अक्टूबर
कहानी: फिल्म की कहानी एक पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है। जो लग्जरी क्रूज पर एक हत्या की गवाह बनती है, लेकिन सभी उसे पागल समझते हैं।
विक्टोरिया बेकहम (Victoria Beckham)
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्सरिलीज डेट: 9 अक्टूबर
काहनी: ये तीन पार्ट वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज है जिसमें विक्टोरिया बेकहम की पॉप आइकन से फैशन मैग्नेट बनने तक का सफर दिखाया गया है।
वार 2 (War 2)
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्सरिलीज डेट: 9 अक्टूबर
कहानी: वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की ये फिल्म में ऋतिक रोशन के किरदार का रॉ एजेंट कबीर और जूनयिर एनटीआर के इर्द-गिर्द घूमती। फिल्म में कई धांसू एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं।
इंटू द डीप (Into the Deep)
प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्लेरिलीज डेट: 10 अक्टूबर
कहानी: फिल्म की कहानी कैसिडी के किरदार के आस-पास घूमती है। जो समुद्री डाकुओं द्वारा नाव अपहरण के बाद शार्क से भरे पानी में गोता लगाती है। इस दौरान वो अपराधियों और प्रकृति से लड़ती है और अपने पुराने ट्रॉमा भी सामना करती है।
जॉन कैंडी: आई लाइक मी (John Candy: I Like Me)
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियोरिलीज डेट: 10 अक्टूबर
कहानी: जॉन कैंडी की जिंदगी पर बनी ये डॉक्यूमेंट्री उनके आर्काइव फुटेज और सहयोगियों के इंटरव्यू से उनकी कॉमेडी लिगेसी और निजी संघर्षों को दिखाती है।
कुरुक्षेत्र (Kurukshetra)
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्सरिलीज डेट: 10 अक्टूबर
कहानी: महाभारत की एनिमेटेड रीटेलिंग, जो 18 योद्धाओं के नजरिए से कुरुक्षेत्र युद्ध की पर्सनल मोटिवेशन्स और त्रासदियों को दिखाती है।
लीगली वीर (Legally Veer)
प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्लेरिलीज डेट: 10 अक्टूबर
सर्च: द नैनावाला मर्डर केस (Search: The Naina Murder Case)
प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टाररिलीज डेट: 10 अक्टूबर
कहानी- सीरीज की कहानी डिटेक्टिव सनयुक्ता के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। ये डेनिश सीरीज 'द किलिंग' से प्रेरित।
स्थल (Sthal)
प्लेटफॉर्म: जी5रिलीज डेट: 10 अक्टूबर
कहानी: फिल्म की कहानी में महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाके की एक लड़की को दिखाया गया है। जो दहेज, जेंडर नॉर्म्स और जबरन शादी की आलोचना करती है।
स्विम टू मी (Swim to Me)
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्सरिलीज डेट: 10 अक्टूबर
कहानी: ये एक प्रिविलेज्ड घर में मेड एस्टेला और लड़की जूलिया के बीच इमोशनल बॉन्ड को दिखाती है।
