वेब सीरीज

Exclusive: सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हुईं 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' एक्ट्रेस, एक्टर संग बताया अपना कनेक्शन

Exclusive Sonia Rathee Gets Emotional While Talking About Sidharth Shukla: 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' एक्ट्रेस सोनिया राठी ने हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। वह सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए भावुक हो गईं, साथ ही उन्होंने 'बिग बॉस 13' विनर संग अपने कनेक्शन से भी पर्दा उठाया।

Image

सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हुईं सोनिया राठी

Exclusive Sonia Rathee Gets Emotional While Talking About Sidharth Shukla: टीवी के चर्चित एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला भले ही दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह आज भी अपने फैंस की यादों में बखूबी बने हुए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त और को-स्टार्स भी उन्हें याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में जूम/टेली टॉक से बात करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला की 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' की को-स्टार सोनिया राठी ने उन्हें याद किया। इतना ही नहीं, वह एक्टर के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं। सोनिया राठी (Sonia Rathee) ने इंटरव्यू में अपने और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के कनेक्शन के बारे में खुलासा किया, साथ ही पुराने दिनों को याद करेत हुए बोलीं कि वो भी क्या पल थे।

सोनिया राठी (Sonia Rathee) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने एकता कपूर के 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' में लीड रोल अदा किया था। सोनिया राठी ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए कहा, "मेरा उनके साथ बहुत ही रोचक स्टूडेंट-मेंटॉर वाला रिश्ता था, क्योंकि यह मेरा पहला प्रोजेक्ट था। उन्होंने बहुत सालों तक इंडस्ट्री में काम किया है, मैं जबकि नई थी। मुझे याद है कि बहुत बार हमने शॉट्स के बीच में बातें कीं। वो बहुत ही अच्छे पल थे। जिंदगी की बहुत सी चीजें मुझे उनसे सीखने को मिलीं। मैंने उनसे जिंदगी का सबसे बड़ा लेसन सीखा है। उन्होंने मुझे कुछ चीजें ऐसी सिखाईं, जिन्हें मैं कभी नहीं भूलुंगी। मैं आज भी उन सीख का इस्तेमाल करती हूं। मैंने नहीं बताया कि वो लेसन क्या हैं, लेकिन मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं।"

सोनिया राठी (Sonia Rathee) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "मैंने उनके नजरिये का सम्मान किया है और जिस तरह से वो थे, उन्हें पता था कि खुद को कैसे संभालना है और उन्हें अपनी कीमत भी बखूबी मालूम थी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article