वेब सीरीज

Exclusive: लवकेश को फूटी आंख नहीं पसंद करते Bigg Boss OTT 3 के अदनान शेख! बोले- उससे दोस्ती नहीं हो सकती...

Exlcusive Bigg Boss OTT 3 Wildcard Contestant Adnan Shaikh On Lovekesh Kataria: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अदनान शेख ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में कदम रखा है। लेकिन जाने से पहले उन्होंने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने लवकेश कटारिया के बारे में भी काफी कुछ कहा।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में अदनान शेख ने लव कटारिया को लेकर कही ये बात

Exlcusive Bigg Boss OTT 3 Wildcard Contestant Adnan Shaikh On Lovekesh Kataria: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं जिसने के रुख को बदल दिया है। अभी तक 'बिग बॉस ओटीटी 3' से जहां 5 कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट चुका है। तो वहीं बीती रात शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट अदनान शेख (Adnan Shaikh) की एंट्री हुई। हालांकि शो में कदम रखने से पहले अदनान सेख ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग भी बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने लवकेश कटारिया को लेकर भी बातचीत की। अदनान शेख ने बताया कि वह कभी भी लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) के दोस्त नहीं बन सकते हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में कदम रखने वाले अदनान शेख (Adnan Shaikh) की जहां एक तरफ लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) से बिल्कुल नहीं बनती तो वहीं दूसरी ओर वह और विशाल पांडे अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में उनसे पूछा गया कि क्या वह शो में आगे चलकर लवकेश कटारिया के दोस्त बनेंगे? इसपर अदनान शेख ने कहा, "नहीं, कटारिया से दोस्ती कभी नहीं हो सकती। अगर वो मेरे साथ घर में सही रहेगा तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन ये उसके खून में नहीं है और मुझे ये मालूम है। उसके और एल्विश जैसे लोगों ने अपना सफर ही हमें रोस्ट करते हुए किया है।"

बता दें कि अदनान शेख (Adnan Shaikh) ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के दौरान एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर कई कमेंट्स किये थे। इसपर उनसे पूछा गया कि क्या घर में उनकी लवकेश कटारिया के साथ भिड़ंत हो सकती है? इसपर अदनान खान ने कहा, "मैं घर में लड़ाई करने नहीं बल्कि अपनी गेम साधारण तौर पर खेलने जा रहा हूं। लेकिन गेम के बीच कोई घमासान करेगा तो हमें भी करना पड़ेगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article