वेब सीरीज

Exclusive: BB OTT 3 से चंद्रिका दीक्षित के एविक्शन को पति ने बताया 'गलत', बोले- उसे निशाना बनाया जा रहा है

Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit Eviction Tagged As Unfair By Her Husband: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से अभी तक कई कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। इस लिस्ट में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का नाम भी शामिल है। लेकिन उनके एविक्शन को पति युगम दीक्षित ने गलत ठहराया है।

Image

चंद्रिका दीक्षित के पति ने एविक्शन को बताया 'गलत'

Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit Eviction Tagged As Unfair By Her Husband: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो के कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। लेकिन कुछ सदस्य ऐसे भी हैं जो दर्शकों को फूटी आंख नहीं पसंद आते। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से अभी तक 5 लोगों का पत्ता कट चुका है। जहां सबसे पहले नीरज गोयट को बाहर का रास्ता देखना पड़ा था तो वहीं अब वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को 'बिग बॉस ओटीटी 3' को बाय-बाय कहना पड़ा। लेकिन उनके एविक्शन से पहले चंद्रिका दीक्षित के पति युगम दीक्षित ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) बाहर आती हैं तो ये बहुत गलत होगा।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) फेम चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) के पति युगम दीक्षित (Yugam Dixit) से इंटरव्यू में पूछा गया कि अगर इस सप्ताह उनका सफर खत्म होता है तो क्या ये 'गलत' होगा? इसपर युगम दीक्षित ने कहा, "वो निशाना बनाई जा रही है। जहां पर जो उसे गलत लगता है, उसे वो वहीं का वहीं बोलना चाहिए। एक पति के तौर पर मैं देख सकता हूं कि वो अपने मन में रख रही है चीजें। जिस हिसाब से उसे निशाना बनाया जा रहा है, उस हिसाब से तो फैसला गलत ही है।" बता दें कि कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस ओटीटी 3' में साई केतन राव ने चंद्रिका दीक्षित को मसाज ऑफर की थी, जिसपर चंद्रिका ने उन्हें तो मना किया ही। साथ ही सना मकबूल से कहा कि 'मेरा मर्द मुझे मार डालेगा।'

चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) की इस बात पर भी युगम दीक्षित से सवाल किया गया। इसपर उन्होंने बताया, "हां मैं बहुत पजेसिव हूं। चंद्रिका को लेकर मैं बहुत सतर्क हूं। मैं उसको अच्छी तरह जानता हूं। मुझे उसपर पूरा भरोसा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article