वेब सीरीज

Exclusive: Bigg Boss OTT 3 में शोभा डे ने मारी एंट्री, ऐन मौके पर मिली अनिल कपूर के शो में जगह

Exclusive Shobha De As Confirm Contestant For Bigg Boss OTT 3: ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने वाले 'बिग बॉस ओटीटी' के सीजन तीन का आगाज कुछ ही देर में होने वाला है। शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले ही अब इसमें पत्रकार शोभा डे की भी एंट्री हुई है।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में हुई शोभा डे की एंट्री

Exclusive Shobha De As Confirm Contestant For Bigg Boss OTT 3: ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने वाले 'बिग बॉस ओटीटी' के सीजन 3 का आगाज कुछ ही पलों में होने वाला है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है, क्योंकि अभी तक कई सितारे इसके लिए कंफर्म हो चुके हैं। इस लिस्ट में सना मकबूल से लेकर सई केतन राव, चंद्रिका दीक्षित और रैपर नेजी तक शामिल हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड प्रीमियर कुछ ही वक्त में होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही एक और स्टार ने शो में बतौर कंटेस्टेंट बनकर एंट्री मारी है। इनका नाम हाल ही में शो के लिए सामने आया है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से जुड़ने वाली वो स्टार कोई और नहीं बल्कि पत्रकार और स्तंभ लेखक शोभा डे (Shobha De) हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से जुड़े सूत्रों द्वारा टेली टॉक को मिली जानकारी के मुताबिक, शोभा डे हाल ही में सेट पर पहुंची हैं और उन्हें अनिल कपूर के शो में बतौर कंटेस्टेंट देखा जा सकता है। हालांकि मामले पर अभी तक शोभा डे या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है। बता दें कि शोभा डे से पहले एक और पत्रकार की 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री हुई है। वह कोई और नहीं बल्कि दीपक चौरसिया हैं।

कौन हैं शोभा डे?

शोभा डे (Shobha De) के करियर की बात करूं तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 17 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग से ही थी। हालांकि 20 वर्ष की उम्र में शोभा डे ने बतौर पत्रकार करियर शुरू किया। शोभा डे अपने कई विवादित बयानों के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण के लुक्स पर टिप्पणी की थी। साथ ही वह मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की भी मांग कर चुकी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article