वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 का घर बनेगा न्यूज रूम! चटपटी खबरों के साथ शो में एंट्री मारेंगे Deepak Chaurasia

Deepak Chaurasia confirmed contestant in Bigg Boss OTT 3: जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बिग बॉस ओटीटी 3 के कंफर्म कंटेस्टेंट की एक झलक देते हुए तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। और कहा जा रहा है कि बिग बॉस का घर न्यूज रूम बनने वाला है। आइए देखते हैं।

Image

Deepak Chaurasia confirmed contestant in Bigg Boss OTT 3

Deepak Chaurasia confirmed contestant in Bigg Boss OTT 3: कुछ ही घंटों में, बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शुरू होने वाला है। फ़ैस पलके बिछाए शो का इंतजार कर रहे हैं। अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जाने वाला, बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन आज रात (21 जून) प्रीमियर के लिए पूरी तरीके से तैयार है। इसकी भव्य रिलीज़ से पहले, रियलिटी शो के निर्माता अपने सोशल मीडिया पर एक-एक करके प्रतियोगियों की झलकियाँ साझा कर रहे हैं। अब जियो सिनेमा ने नया प्रोमो जारी किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि पत्रकार दीपक चौरसिया शो में भाग लेने वाले हैं। और कहा जा सकता है कि इस बार बिग बॉस का घर न्यूज रूम बनने वाला है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

कुछ मिनट पहले, जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बिग बॉस ओटीटी 3 के कंफर्म कंटेस्टेंट की एक झलक देते हुए तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। इस पोस्ट में, हम देखते हैं कि कंटेस्टेंट का केवल आधा चेहरा ही सामने आया है। यह कंटेस्टेंट कौन है, इस पर इशारा करते हुए, बिग बॉस ओटीटी 3 के निर्माताओं ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "बिग बॉस ओटीटी 3 की हर खबर अब होगी ब्रेकिंग न्यूज! क्या आप इस शख्सियत का अंदाजा लगा सकते हैं? उसके बारे में अधिक जानने के लिए जियो सिनेमा प्रीमियम पर जाएं!

इसी के साथ बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग लेने वाले कथित प्रतियोगियों में साई केतन राव, चंद्रिका दीक्षित (वड़ा पाव गर्ल), लव कटारिया, रणवीर शौरी, दीपक चौरसिया, पायल मलिक, कृतिका मलिक, अरमान मलिक, पॉलोमी दास, शिवानी कुमारी, मुनीषा खटवानी, सना सुल्तान खान, विशाल पांडे, सना मकबूल और रैपर नैज़ी शामिल हैं। हालांकि, पुष्टि किए गए प्रतिभागियों के नाम आज रात शो के प्रीमियर के बाद सामने आएंगे।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article