Bigg Boss OTT 3 Fame Shivani Kumari Mother Suffering From Lungs Problem: ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने वाले सीरियल 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने जियो सिनेमा प्रीमियम पर दस्तक दे दी है। इस शो में सई केतन राव से लेकर बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी तक ने एंट्री की है। हालांकि इसमें कदम रखने वाली शिवानी कुमारी काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें कि एंट्री के तुरंत बाद ही शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) बुरी तरह ट्रोल हुईं, क्योंकि लोगों का कहना था कि वह मनीषा रानी की कॉपी लग रही हैं। लेकिन इन सबसे इतर शिवानी कुमारी का 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) तक पहुंचने का सफर बेहद मुश्किल रहा है। यहां तक कि अभी भी शिवानी कुमारी की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में कदम रखते ही बुरी तरह ट्रोल हुईं शिवानी कुमारी, अंदाज देख लोग बोले- ये नहीं झेली जाएगी...
शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) के बेस्ट फ्रेंड अभिषेक कुमार (Abhishek Kumari) ने बताया कि उनकी मम्मी फेफड़ों की परेशानी से जूझ रही हैं। इस बात का खुलासा अभिषेक कुमार ने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान किया। अभिषेक कुमार ने शिवानी कुमारी की मम्मी के बारे में बात करते हुए कहा, "शिवानी कुमारी की मम्मी फेफड़ों की परेशानी से जूझ रही हैं। उनके लंग्स 40 से 50 प्रतिशत तक खराब हो गए हैं। डॉक्टर ने भी सारी उम्मीदें छोड़ दी हैं। लेकिन शिवानी अपनी मां का अच्छे से ख्याल रख रही हैं।" बता दें कि शिवानी कुमारी की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी रहा था जब उनकी मम्मी ही उनके खिलाफ हो गई थीं और उन्हें मारने पर तुल गई थीं।
शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने इस बात का जिक्र 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के प्रीमियर पर किया था। शिवानी कुमारी ने बताया था कि वह वीडियोज बनाती थीं और उनका ये तरीका गांव वालों को पसंद नहीं आता था। ऐसे में उन्होंने शिवानी के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया और उनकी मम्मी को भी भड़काया। शिवानी कुमार ने बताया था कि वीडियो बनाने के लिए उनकी मम्मी ने उनके बाल नोच दिये थे और उन्हें मारने की भी कोशिश की थी।
