वेब सीरीज

BB OTT 3 Mid Week Elimination: बीच शो से रफा-दफा हो जाएंगे ये कंटेस्टेंट, बिग बॉस दिखाएंगे अपना खेल

BB OTT 3 Mid Week Elimination: सोमवार को बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ था, जहां सभी घरवालों ने अपनी भड़ास निकालते हुए अन्य कन्टेस्टन्ट को नॉमिनेट किया था। हालांकि बिग बॉस के गेम खेलते हुए सना को किसी दो सदस्य को नॉमिनेट करने का जिम्मा दिया। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bigg Boss OTT 3 Mid week elimination

BB OTT 3 Mid Week Elimination: अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 पिछले हफ़्ते जियो सिनेमा पर प्रीमियर हुआ और तभी से ये दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। करीब 16 कन्टेस्टन्ट ने बिग बॉस ओटीटी 3 में कदम रखा था। अब ये सभी कन्टेस्टन्ट शो में मसाला डाल कर दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। शो के पहले दिन से घरवालों के बीच आपसी नोंक-झोंक शुरू हो गई है और नॉमिनेशन टास्क ने घरवालों के बीच एक दूसरे के बीच नफरत पैदा कर दी है। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस घर में बड़ा टिस्ट लाने वाले हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

एक्स पर बिग बॉस तक क्ट रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते वीकेंड के वार से पहले ही मिड वीक में किसी एक कन्टेस्टन्ट का पत्ता घर से कट जाएगा। वोटिंग लाइन दोपहर 2 बचे तक खुले हुए हैं। शिवानी कुमारी और नीरज गोयत को बचाने के लिए वोट करें।

बता दें कि कल यानि सोमवार को बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ था, जहां सभी घरवालों ने अपनी भड़ास निकालते हुए अन्य कन्टेस्टन्ट को नॉमिनेट किया। जो कन्टेस्टन्ट इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हुए थे वह थे "सना सुल्तान, साई केतन राव, दीपक चौरसिया और रणवीर शोरे। हालांकि बिग बॉस ने अपना खेल खेला को नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट को बदल डाला। साथ ही सना सुल्तान को घर के किसी दो सदस्य को नॉमिनेट करने के लिए कहा गया। जिसके बाद सना ने शिवानी और नीरज को नॉमिनेट कर दिया। अब मिड वीक में शो से कोई एक सदस्य बाहर हो जाएगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article