स Exclusive Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Boyfriend Srikanth Bureddy Announce Wedding: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शो का बीती रात फिनाले था, जिसमें एक्ट्रेस सना मकबूल ने जीत दर्ज की। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में सना मकबूल ने नेजी, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और साई केतन राव को मात देते हुए ट्रॉफी उठाई। सना मकबूल की जीत से फैंस की खुशी भी अलग ही स्तर पर है। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में सना मकबूल (Sana Makbul) के जीतते ही उनके बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी ने शादी का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि बात जल्दी पक्की होने वाली है और सबको आना भी होगा।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में सना मकबूल (Sana Makbul) की जीत के बाद श्रीकांत बुरेड्डी ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ से बातचीत की। उन्होंने सना की तारीफ करते हुए कहा, "आप सभी का शुक्रिया। उन्होंने अपनी गेम बहुत ही गरिमा के साथ खेली।" इंटरव्यू के दौरान श्रीकांत बुरेड्डी से उनकी शादी के सिलसिले में बी सवाल किया गया, जिसपर सना मकबूल के बॉयफ्रेंड शर्मा गए। सना मकबूल के बॉयफ्रेंड ने शादी की बात पर जवाब देते हुए कहा, "हो जाएगा। सब पता चल जाएगा। दो महीने में कुछ नहीं होने वाला। वक्त लगेगा, पर पक्का होगा। हमारी शादी जरूर होगी, सबको बुलाएंगे।"
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में सना मकबूल (Sana Makbul) की जीत के बाद उनके बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी उन्हें लेने पहुंचे थे। जीत के बाद सना मकबूल की खुशी देखने लायक थी। उन्होंने स्टेज पर रहते हुए अपनी ट्रॉफी नेजी के साथ शेयर की। हालांकि रणवीर शौरी से लेकर साई केतन राव तक ने सना मकबूल को अनडिजर्विंग कहा था।
