The Archies: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नातिन अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) ने 'द आर्चीज' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अगस्त्य ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में द आर्चीज को लेकर बात की। एक्टर ने कहा, मुझे द आर्चीज के लिए जनवरी साल 2021 में अप्रोच किया गया था। करीब 3 राउंड के बाद, सितंबर महीने में मुझे ये फिल्म ऑफर हुई थी। इसके बाद मैंने अपने माता- पिता से आशीर्वाद लिया और उनसे कहा कि मैं उन्हें प्राउड फील करवाऊंगा।
Agastya Nanda (credit pic: Instagram)
जब उनसे पूछा गया कि अमिताभ बच्चन की लीगेसी को किस तरह से आगे बढ़ाएंगे? उन्होंने कहा, मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। क्या आप हमेशा से एक्टिंग करना चाहते थे? एक्टर ने कहा, नहीं मैंने शुरुआत में अपने पिता की कंपनी में इंटरनशिप की थी। मैंने उस दौरान अलग- अलग जॉब्स के बारे में सोचा। फिर मुझे एहसास हुआ कि एक्टिंग की मेरी पहली पसंद है।
द आर्चीज से अगस्त्य ने किया था डेब्यू
द आर्चीज पर काम करने का अनुभव कैसा था? एक्टर ने कहा, मेरे लिए सब कुछ नया था। मैंने हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश की। मेरे लिए ये एक शानदार सफर था। क्या आप सभी के साथ आज भी जुड़े हुए हैं? हां, हम आज भी व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े हुए हैं। अगस्त्य इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
