वेब सीरीज

Exclusive: Agastya Nanda को ऑडिशन के बाद मिली थी द आर्चीज, बोले- 'मैंने अपना बेस्ट दिया'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 8, 2024, 02:00 PM IST

द आर्चीज से अमिताभ बच्चन के नाती ने एक्टिंग में डेब्यू किया था। फिल्म में अगस्त्य के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी एक्टिंग जर्नी पर बात की।

Image

Agastya Nanda (credit pic: Instagram)

The Archies: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नातिन अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) ने 'द आर्चीज' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अगस्त्य ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में द आर्चीज को लेकर बात की। एक्टर ने कहा, मुझे द आर्चीज के लिए जनवरी साल 2021 में अप्रोच किया गया था। करीब 3 राउंड के बाद, सितंबर महीने में मुझे ये फिल्म ऑफर हुई थी। इसके बाद मैंने अपने माता- पिता से आशीर्वाद लिया और उनसे कहा कि मैं उन्हें प्राउड फील करवाऊंगा।

जब उनसे पूछा गया कि अमिताभ बच्चन की लीगेसी को किस तरह से आगे बढ़ाएंगे? उन्होंने कहा, मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। क्या आप हमेशा से एक्टिंग करना चाहते थे? एक्टर ने कहा, नहीं मैंने शुरुआत में अपने पिता की कंपनी में इंटरनशिप की थी। मैंने उस दौरान अलग- अलग जॉब्स के बारे में सोचा। फिर मुझे एहसास हुआ कि एक्टिंग की मेरी पहली पसंद है।

द आर्चीज से अगस्त्य ने किया था डेब्यू

द आर्चीज पर काम करने का अनुभव कैसा था? एक्टर ने कहा, मेरे लिए सब कुछ नया था। मैंने हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश की। मेरे लिए ये एक शानदार सफर था। क्या आप सभी के साथ आज भी जुड़े हुए हैं? हां, हम आज भी व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े हुए हैं। अगस्त्य इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article