Engaged: Roka ya Dokha Finale: जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे शो एंगेज्ड - रोका या धोखा( Engaged Roka ya Dhokha) फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शो जल्द ही फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। शो को अपने फाइनलिस्ट मिल गए हैं। अब नए मोड़ में फाइनल कपल्स करण-सिफत, वैभव-आयशा, और पृथ्वीर-अज़मा को न सिर्फ एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को साबित करना होगा, बल्कि अब उन्हें सबसे बड़ी परीक्षा का सामना करना होगा और वह यह कि अपने माता-पिता को मनाना होगा। फिनाले में बड़ा धमाका होने वाला है।
सिर्फ 10 दिनों के तूफानी रोमांस के बाद, रोका या धोखा की यात्रा अपने सबसे इंटेंस फेज में पहुँच रही है। शो के फ़िनाले में कपल के मम्मी-पापा की एंट्री होने वाली है। अब माता-पिता ही तय करेंगे कि कपल एक-दूसरे के लिए सही हैं या नहीं। फैंस के लिए देखना यह रोमांचक होगा कि आगे क्या होने वाला है। जियो हॉटस्टार( Jio Hotstar) पर लाइव स्ट्रीम हो रही, एंगेज्ड - रोका या धोखा अपने बोल्ड फॉर्मेट के साथ फैंस को खूब पसंद आ रहा है। शो में ऊर्फी जावेद ( Urofi Javed) अपनी अनफ़िल्टर्ड एनर्जी और हर्ष गुजराल ( Harsh Guzral) कॉमेडी के साथ फिनाले को रोलरकोस्टर बनाने वाला है। किसको अपने माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा? कौन रोका के फाइनल तक पहुंचेगा? और कौन आखिर धोखा का सामना करेगा? जियो हॉटस्टार पर आप एंगेज्ड - रोका या धोखा के रोज़ाना नए एपिसोड देख सकते हैं।
बताते चले कि एंगेज्ड - रोका या धोखा सिर्फ एक और डेटिंग शो नहीं है बल्कि यह प्यार, कमिटमेंट और किस्मत की परीक्षा है। प्रतियोगियों को चौंकाने वाले एलिमिनेशन, सरप्राइज वाइल्डकार्ड और अब, माता-पिता की भागीदारी से गुजरना होगा, जो इसे अब तक का सबसे मजेदार रियलिटी डेटिंग शो बनाता है। माईम्यूज और एस्ट्रोयोगी को पावर्ड के रूप में शामिल हुए हैं, जो रोमांस और आसमानी रिश्तों के लिए मंच तैयार करते हैं। ब्यूटी पार्टनर, रेनी कॉस्मेटिक्स का प्रयास रहता है कि हर कोई बेस्ट दिखे, जबकि एनर्जी ड्रिंक पार्टनर, हेल एनर्जी, इस उत्सव में उत्साह के रंग भरती रहती है।
