वेब सीरीज

Dabba Cartel स्क्रीनिंग पर चश्मा चढ़ाकर पहुंची रेखा, कातिल अदाओं से लूट ली लाइमलाइट

Rekha at Dabba Cartel Screening: बॉलीवुड अदाकारा रेखा (Rekha) बीती रात अपनी दोस्त और अदाकारा शबाना आजमी की वेब सीरीज डब्बा कार्टेल (Cartel ) की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची। रेखा ने डब्बा कार्टेल की स्क्रीनिंग पर अपने जुदा अंदाज से लाइमलाइट लूट ली और सबको दीवाना बना दिया। रेखा आंखों पर चश्मा चढ़ाकर पहुंची थीं, जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Image

Rekha shabana Azmi

Rekha at Dabba Cartel Screening: बॉलीवुड अदाकारा शबाना आजमी की नई वेब सीरीज डब्बा कार्टेल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है, जिसमें ज्योतिका, गजराज राव और शालिनी पांडे जैसे मंझे हुए कलाकार दिखाई देंगे। बीती रात डब्बा कार्टेल के मेकर्स ने बॉलीवुड स्टार्स के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था, जिसमें कई नामी हस्तियां पहुंची थीं। इनमें से एक एवरग्रीन रेखा भी रहीं, जिन्होंने अपने हटकर अंदाज से लाइमलाइट लूट ली। रेखा हमेशा से ही अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं और बीती रात भी उन्होंने अपने स्टाइल से लोगों को दीवाना बना दिया।

चश्मा चढ़ाकर रेखा ने फैंस को किया पागल

अदाकारा रेखा बीती रात गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर डब्बा कार्टेल देखने के लिए पहुंची थीं। रेखा जैसे ही मीडिया के सामने आईं, वैसे ही लोगों की आंखों में चमक आ गई। रेखा गोल्डन रंग की साड़ी में बहुत की कमाल की लग रही थीं। रेखा ने गोल्डन साड़ी पर खूबसूरत चश्मा भी चढ़ाया हुआ था, जिसमें वो कमाल की नजर आ रही थीं। रेखा ने स्क्रीनिंग पर शबाना आजमी के साथ जमकर पोज दिए, जिस दौरान दोनों कमाल की लग रही थीं। आप रेखा और शबाना का वायरल वीडियो नीचे देख सकते हैं:

अगर डब्बा कार्टेल की बात करें तो ये एक मल्टीस्टारर वेब सीरीज है, जो 28 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस वेब सीरीज का डायरेक्शन हितेश भाटिया ने किया है। वेब सीरीज डब्बा कार्टेल कुछ ऐसे लोगों की कहानी है, जो खाने के डब्बों में ड्रग्स रखकर सप्लाई करते हैं। इस बिजनेस में पहले तो उन्हें फायदा होता है लेकिन बाद में कई मुसीबतें उनके सामने आकर खड़ी हो जाती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article