AK VS RK: रोहित शर्मा-बुमराह के सामने कुत्ते-बिल्ली की तरह भिड़े आमिर-रणबीर, ऋषभ पंत ने किया बीच-बचाव

Ranbir fighting with Aamir: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बीते दिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था कि जल्द ही लोगों को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आमिर खान (Aamir Khan) की फाइट देखने को मिलेगी। इन दोनों के ही फैंस इस जबरदस्त फाइट के लिए एक्साइटेड थे, जो वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया है।

Ranbir fighting with Aamir: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बीते दिन फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि जल्द ही उन्हें एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है, जिसमें बर्फी बॉय के साथ-साथ आमिर खान भी होंगे। दर्शकों को इन दोनों स्टार्स की भिड़ंत देखने को मिलेगी, जो काफी मजेदार होने वाली है। आलिया भट्ट ने पोस्ट में ये नहीं बताया था कि इस भिड़ंत में बोनस भारतीय क्रिकेट टीम होगी, जो उस वक्त वहीं मौजूद होगी। असल में रणबीर कपूर और आमिर खान (Aamir Khan) ने एक गेमिंग एप के एड के लिए हाथ मिलाया था, जो रिलीज हो गया है। इस एड वीडियो में इन दोनों स्टार्स के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। गेमिंग एप का ये कमाल का एड रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसे कमाल का रिस्पांस मिल रहा है। आप इसे नीचे देख सकते हैं:

Dream 11 Aamir Khan Ranbir Kapoor Ad Movie

फैंस बोले नादानियां से तो अच्छा ये एड है

कुछ दिनों पहले इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की नई फिल्म नादानियां रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी ट्रोल किया था। रणबीर कपूर और आमिर खान का एड वीडियो देखने के बाद फैंस का कहना है कि चंद सेकेंड का ये वीडियो इब्राहिम-खुशी की पूरी फिल्म से ज्यादा बेहतर है। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'नादानियां के मेकर्स को देखना चाहिए कि सीन कैसे लिखा जाता है.... ये अकेला सीन पूरी फिल्म पर भारी है।' तो वहीं दूसरे ने लिखा है, 'रणबीर-आमिर की चंद मिनट की एक्टिंग खुशी कपूर की 3 फिल्मों पर भारी है।'

End of Feed