वेब सीरीज

'Deva' OTT Release: शाहिद कपूर-पूजा हेगड़े स्टारर की ऑनलाइन रिलीज डेट आई सामने, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म संग डील हुई फाइनल?

Shahid Kapoor's Deva OTT Release: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'देवा' (Deva) सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। मेकर्स ने शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की 'देवा' को ऑनलाइन पेश करने के लिए एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म संग डील फाइनल की है।

Image

Shahid Kapoor's Deva OTT Release

Shahid Kapoor's Deva OTT Release: शाहिद कपूर की इस साल 31 जनवरी के दिन एक्शन-थ्रिलर मूवी 'देवा' (Deva) रिलीज हुई थी। फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला था लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस औंधे मुंह गिर गई थी। निर्माताओं की पूरी उम्मीद थी कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की 'देवा' बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख देगी। जिन लोगों ने रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवा' को बड़े परदे नहीं देखा था, उनके लिए अब बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने फाइनल कर लिया है कि 'देवा' को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कराया जाएगा।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'देवा'

जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक निर्मताओं ने शाहिद कपूर स्टारर 'देवा' के स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स के साथ डील फाइनल की है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद लगभग 60 दिनों के बाद मेकर्स फिल्म 'देवा' को ऑनलाइन स्ट्रीम करा देंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने एक निडर और कड़क पुलिस ऑफिस का किरदार निभाया है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने 'देवा' को अच्छे रिव्यू दिए थे लेकिन यह बॉक्स ऑफिस क्यों परफॉर्म नहीं कर पाई, यह चिंता अभी भी मेकर्स को खाए जा रही है।

'देवा' में शाहिद कपूर के साथ साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आई थीं। इस मूवी से शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े का किसिंग सीन लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। फिल्म में पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुब्रा सैत सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये के लगभग बिजनेस किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर ने अब विशाल भारद्वाज की नई मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article