वेब सीरीज

इब्राहिम अली खान की 'नादानियाँ' को किया ट्रोल तो एक्टर ने दे डाली पाकिस्तानी समीक्षक को धमकी, खुलेआम कहा सड़क पर मिला तो.......

Ibrahim Ali Khan get Angry on Pakistani Movie Critic: इब्राहिम अली खान की पाकिस्तानी फिल्म समीक्षक के साथ एक चैट सामने आई है जिसमें वह तैमूर इकबाल नाम के व्यक्ति के साथ झड़गा कर रहे हैं। इस चैट को देखकर लग रहा है इब्राहिम को उनकी समीक्षा पसंद नहीं आई। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Ibrahim Ali Khan get Angry on Pakistani Movie Critic

Ibrahim Ali Khan get Angry on Pakistani Movie Critic: सैफ अली खान( Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान( Ibrahim Ali Khan) ने हाल ही में फिल्म नादानियाँ से ओटीटी पर डेब्यू किया है। इस फिल्म को फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि यह इब्राहिम की पहली फिल्म है तो उन्हें बहुत ज्यादा जज भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार इब्राहिम अली खान को ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि अब तक अभिनेता इन सब बातों पर चुप बैठे थे, लेकिन अब लग रहा है कि उन्हें गुस्सा आ गया और वह एक फिल्म समीक्षक पर भड़क गए।

इब्राहिम अली खान( Ibrahim Ali Khan) ने पाकिस्तानी फिल्म समीक्षक तैमूर इकबाल ( Taimoor Iqbal) को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया है। तैमूर ने इब्राहिम-खुशी की फिल्म नादानियाँ को लेकर रिव्यू किया था जिसे जवाब में इब्राहिम ने उन्हें काफी कुछ कहा है। इब्राहिम अली खान और तैमूर की ये इंस्टा चैट सामने आई है जिसमें दोनों की बातचीत साफ नजर आ रही है। इब्राहिम मैसेज करते हैं और कहते हैं तमूर लगभग तैमूर जैसा... तुम्हें मेरे भाई का नाम मिला। अंदाज़ा लगाओ कि तुम्हें क्या नहीं मिला? उसका चेहरा। तुम बदसूरत कूड़े के टुकड़े। चूँकि तुम अपने शब्दों को अपने तक नहीं रख सकते, यह शब्द तुम्हारी ही तरह बेबुनियादी हैं। बदसूरत, बकवास, मुझे तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए बुरा लग रहा है - और अगर मैं तुम्हें एक दिन सड़कों पर देखूंगा, तो मैं तुम्हें तुमसे भी बदसूरत बनाकर छोड़ूंगा - तुम चलते-फिरते कूड़े के टुकड़े हो।"

इसके जवाब में तैमूर ने लिखा है - हा हा हा हा ये बात हुई न, ये वहीं इंसान है जिसे में फिल्मों में देखना चाहता हूं, नाक की सर्जरी वाला कॉमेंट खराब था सच में। बाकी मैं पूरी तरह से स्वीकार करता हूँ। आपके पिता का बहुत बड़ा फैन हूँ, उन्हें निराश मत करो। बता दें कि तैमूर ने इस स्टोरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और उन्होंने इंडिया के कई मीडिया अकाउंट यहाँ तक कि करीना कपूर को भी इसमें टैग किया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article