Delhi Crime Season 3: रोंगटे खड़े कर देने वाला है वर्तिका चतुर्वेदी का नया केस, कास्ट से लेकर कहानी हिला देगी दिमाग

Delhi Crime Season 3: नेटफ्लिक्स इंडिया की दमदार क्राइम सीरीज 'दिल्ली क्राइम' अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है। बीते दो सीजंस के सफल होने के बाद दर्शकों को 'दिल्ली क्राइम 3' का इंतजार था। तो चलिए जानते हैं इस सीरीज की कहानी, कास्ट और कहां रिलीज होगी?

Delhi Crime Season 3: इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी नेटफ्लिक्स इंडिया की धांसू क्राइम सीरीज 'दिल्ली क्राइम' (Delhi Crime 3) अपने तीसरे सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए एकदम तैयार है। हाल ही में मेकर्स ने इस सीरीज का टीजर जारी कर फैन्स की बेताबी को ओर बढ़ा दिया है। बीते दो सीजन की तरह ही इस बात भी मेकर्स दर्शकों के एक रोमांचक कहानी लेकर आए हैं। अब देखने यह है कि क्या एक बार फिर डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार में नजर आ रहीं शेफाली शाह (Shefali Shah) इस कहानी को सुलझाने में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी में कामयाब रहती हैं नहीं!

Delhi Crime Season 3

Pic Credit: Netflix

कहानी होने वाली है दमदार

'दिल्ली क्राइम सीजन 3' में शेफाली शाह के सामने इस बार विलेन बनकर हुमा कुरैशी नजर आएंगी। इस सीरीज में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ एक ऐसे केस में उतरती हैं जो दिल्ली की गलियों से आगे बढ़कर समाज की परछाइयों में समा जाता है। सीधे तौर पर कहें तो इस बार की कहानी ह्यूमन ट्रैफिकिंग नेटवर्क की है, जो आपको हिलाकर रख देगी। इस क्राइम को अंजाम बड़ी दीदी यानी हुमा कुरैशी देती हैं।

End of Feed