Kubbra Sait on Abortion: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुब्रा सैत (Kubbra Sait) इन दिनों अपनी फिल्मों और सीरीज को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। कुब्रा सैत की फिल्मों और सीरीज से जुड़ा एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच कुब्रा सैत ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस कुब्रा सै अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। कुब्रा सैत ने इस इंटरव्यू के दौरान जो बोला उसने सबके होश उड़ा दिए। तो चलिए जानते हैं कुब्रा सैत के नए इंटरव्यू में क्या खास है बात, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा हो रही है।
अबॉर्शन पर कुब्रा सैत ने कही ये बात
एक्ट्रेस कुब्रा सैत एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुब्रा सैत का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। Viral Bhayani चैनल के साथ बातचीत में 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) की स्टार कुब्रा सैत ने अपने अबॉर्शन के फैसले के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उस वक्त वो बहुत कन्फ्यूज थीं, लेकिन अब उन्हें यकीन है कि उनका फैसला सही था। कुब्रा सैत ने कहा, 'ये बात कई साल पुरानी है और मुझे इसके बारे में सोचने और उससे उबरने का काफी वक्त मिला। लेकिन जब ऐसा पल आपकी जिंदगी में आता है, तो आप कन्फ्लिक्टेड फील करते हो। आपके साथ आपका विश्वास, आपकी जिम्मेदारियां, और आसपास की दुनिया होती है। आपको पता है कि आपकी ड्यूटीज क्या हैं, समाज आपको कैसे देखता है और आप सही-गलत के बीच फंस जाते हो।' उन्होंने आगे कहा, 'उस वक्त आपको सचमुच नहीं पता कि जो फैसला आप ले रहे हो, वो सही है या गलत। लेकिन आज मैं पूरे कॉन्फिडेंस से कह सकती हूं कि जो फैसला मैंने तब लिया, वो मेरे लिए सही था। क्योंकि मुझे पता है कि अगर मैंने गलती भी की होती तो भगवान देख रहा था और मुझे इसके बाद के नतीजे भुगतने पड़ते।'
ओटीटी से लेकर बॉलीवुड तक में है जलवा
एक्ट्रेस कुब्रा सैत ओटीटीट के साथ-साथ बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। अभी हाल ही में कुब्रा सैत फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son Of Sardaar 2) अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ में नजर आई थीं।
