वेब सीरीज

Aashram Season 3: ईशा गुप्ता के साथ इंटिमेट सीन्स करते हुए निकल गई थी निराला बाबा उर्फ बॉबी देओल की हवा... एक्ट्रेस ने ऐसे किया था शांत

Bobby Deol on Intimate Scene With Esha Gupta: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने 'आश्रम' सीरीज में नेगेटिव रोल प्ले किया था। इस सीरीज के तीसरे सीजन में ईशा गुप्ता संग इंटिमेट सीन्स परफॉर्म करते हुए वक्त बॉबी देओल की हवा टाइट हो गई थी। कहा जाता है कि बॉबी देओल काफी नर्वस भी थे।

Image

Pic Credit: MX Player

Bobby Deol on Intimate Scene With Esha Gupta: इंडियन सिनेमा के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक प्रकाश झा (Prakash Jha) की ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज 'आश्रम' (Aashram) के अब तक तीन सीजन रिलीज किए जा चुके हैं। बाकी दो सीजन के मुकाबले तीसरा सीजन यानी 'एक बदनाम: आश्रम 3 (Aashram Season 3)' दर्शकों के बीच खूब चर्चा में रहा था। इस सीरीज न केवल बॉबी देओल के फिल्मी करियर में चार चांद लगे बल्कि बाकी एक्टर्स को भी खूब लोकप्रियता हासिल हुई।

सीजन 3 में मेकर्स ने ईशा गुप्ता को कास्ट किया था। इस सीरीज में बॉबी देओल और ईशा गुप्ता के बीच फिल्माए गए बोल्ड सीन्स भी चर्चा का विषय बन गए थे। ईशा गुप्ता के साथ बोल्ड सीन्स को करना बॉबी देओल के लिए शुरुआत में इतना आसन नहीं था। बॉबी देओल ने खुद बताया था कि वो ऐसे सीन्स करते हुए सहज महसूस नहीं कर रहे थे और घबराए हुए थे।

ईशा गुप्ता संग बोल्ड सीन्स करते हुए नर्वस थे बॉबी देओल

'Spotboye' से बात करते हुए बॉबी देओल ने 'आश्रम' सीरीज के तीसरे सीजन में फिल्माए गए ईशा गुप्ता संग बोल्ड सीन्स पर खुलकर बात की। अभिनेता ने बताया कि वो इन सीन्स को परफॉर्म करते हुए कितने नर्वस थे और बाद में कैसे ईशा गुप्ता ने खुद इन सब चीजों को आसान बनाया। बॉबी देओल ने कहा, 'ईशा गुप्ता प्रोफेशनल एक्टर हैं और सिचुएशन को अच्छी तरह समझती हैं। जब हम इन सीन्स को कर रहा था तो मैं सहज नहीं था। ईशा गुप्ता ने मुझे सहज महसूस कराया। इसके बाद अपने किरदार में वापस आकर इन सीन्स को ठीक तरह से करने में सफल रहा था। यह वजह है कि लोगों ने भी खूब पसंद किया था।'

Esha-Bobby

Esha-Bobby

त्रिधा चौधरी संग भी परफॉर्म किए थे ऐसे सीन्स

बॉबी देओल ने 'आश्रम' सीरीज में भले ही नेगेटिव किरदार निभाया लेकिन उनके फैन्स और ऑडियंस ने इसे खूब पसंद किया। ईशा गुप्ता से पहले बॉबी देओल ने बबिता उर्फ त्रिधा चौधरी संग भी कई बोल्ड सीन्स परफॉर्म किए थे। ईशा गुप्ता से पहले त्रिधा चौधरी संग भी ऐसे सीन्स को करना बॉबी देओल के लिए चुनौतीपूर्ण था। त्रिधा चौधरी ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि इन सीन्स को शूट करते हुए तकिए का इस्तेमाल भी किया गया था। एक्ट्रेस ने बॉबी देओल की तारीफ करते हुए कहा था कि वो एक शादीशुदा इंसान हैं और उन्होंने मुझे ऐसे सीन्स करते हुए जरा भी असहज फील नहीं दिया था।

Tridha-Bobby

Tridha-Bobby

बताते चलें बॉबी देओल की 'आश्रम' सीरीज के चौथे पार्ट का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इस सीरीज में बॉबी देओल ने भले ही नेगेटिव किरदार निभाया है लेकिन उनके फैन्स और ऑडियंस ने इसे खूब पसंद किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल को आने वाले दिनों में फिल्म 'अल्फा' में देखा जाएगा। इस मूवी में बॉबी देओल के साथ आलिया भट्ट और शरवरी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article